डूंगरपुर में टीचर ने क‍िया सुसाइड, क‍िराए के मकान में रहती थी श‍िक्षिका; पत‍ि गया था गांव

गांव से पत‍ि ने फोन क‍िया तो उसका फोन नहीं उठा. उसने दूसरे शख्‍स को भेजा था दरवाजा था. ख‍िड़की से झांका तो वह फंदे से लट रही थी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद टीचर के परिजन.
NDTV Reporter

डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत डूंगरपुर शहर में श‍िक्षिका ने सुसाइड कर ल‍िया. उसकी लाश फंदे से लटक रही थी. वह न‍िजी संस्‍थान में टीचर थी और प्रताप नगर में क‍िराए के घर में रहती थी. साड़ी के फंदे पर किचन में झूल गई. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

किराए के कमरे में रहती थी 

कोतवाली थाने के एसआई भंवर सिंह ने बताया कि बेगूं चित्तौड़गढ़ निवासी हाल डूंगरपुर शहर निवासी गौतम कटारा ने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी निकिता शर्मा डूंगरपुर स्थित 'तपस संस्थान' में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं, और दोनों यहां शहर के प्रताप नगर में किराए का कमरा लेकर रहते थे. 

Advertisement

13 अगस्त को गांव चला गया था पति 

पति गौतम कटारा 13 अगस्त  को जमीन से जुड़े काम के सिलसिले में अपने गांव चनोरा गए थे. 17 अगस्त को शाम लगभग 6:30 बजे जब उन्होंने अपनी पत्नी निकिता को फोन किया, तो उसने कॉल नहीं उठाया. लगातार फोन न उठने पर गौतम ने डूंगरपुर में ही मौजूद विजय चतुर्वेदी को फोन कर स्थिति का पता लगाने को कहा. 

दरवाजा अंदर से बंद था 

विजय चतुर्वेदी कमरे पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था. शक होने पर जब उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो रसोई में हुक से बंधी साड़ी का फंदा बनाकर निकिता फांसी पर लटकी हुई थी. विजय ने तुरंत इसकी सूचना गौतम और परिजनों को दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया. 

पुलिस ने शव को नीचे उतारा 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा,और डूंगरपुर के जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है. पुल‍िस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें: महिला ने बाउंसरों से पिता का कराया अपहरण, फिर बेटे से बोली- 'जिंदा देखना है तो 40 लाख लेकर हाईवे पर आजा'

Advertisement