विज्ञापन

Rajasthan: आज राजस्थान की मेहमान बनेंगी थाई प्रिंसेस, जयपुर-जोधपुर में बिछे पलक-पावड़े

Rajasthan News: थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नारी नरीरत्ना 6 से 10 फरवरी तक राजस्थान के शाही दौरे पर रहेगी. इस दौरान वह जयपुर और जोधपुर की सुंदरता, राजपूताना शान और शाही मेहमाननवाज़ी का अनुभव करीब से करेंगी.

Rajasthan: आज राजस्थान की मेहमान बनेंगी थाई प्रिंसेस, जयपुर-जोधपुर में बिछे पलक-पावड़े
HRH Princess Sirivannavari Nariratana Rajakanya
Instagram

Thailand princess Rajasthan Visit:  थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नारी नरीरत्ना आज यानी 6 फरवरी को राजस्थान आएंगी. यहां वे शाही स्वागत और रेगिस्तान की राजपुताना शान को करीब से महसूस करेंगी. उनका यह दौरा पांच दिन यानी 10 फरवरी तक चलेगा.

जयपुर और जोधपुर के इतिहास को करीब से जानेगी

इस दौरे के दौरान, राजकुमारी जयपुर और जोधपुर जाएंगी और इन दोनों जिलों की सुंदरता, राजपूताना शान और शाही मेहमाननवाज़ी का अनुभव करेंगी.  टूर के दौरान, वह पिंक सिटी की ऐतिहासिक इमारतों और सांस्कृतिक जगहों, जैसे आमेर किला, हवा महल, त्रिपोलिया बाज़ार, सिटी पैलेस सहित अन्य पर्यटन स्थलों की सुंदरता और उनके शानदार इतिहास के बारे में जानेंगी. जयपुर के बाद वे ब्लू सिटी जोधपुर की शाही शान और खूबसूरती को करीब से देखेगी , जिसमें मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा और दूसरी टूरिस्ट जगहें शामिल रहेगी.

तैयारियों का लिया जायजा

बता दें कि राजकुमारी के दौरे के बारे में, दो दिन पहले थाईलैंड के राजदूत नेशासन सचिवालय में राज्य CS वी. श्रीनिवास से मुलाकात की और उनके दौरे के बारे में चर्चा की.  साथ ही, रॉयल थाई दूतावास के राजदूत चवनार्ट थांगसुमफंत समेत कई प्रतिनिधियों ने दौरे की तैयारियों का रिव्यू किया.

राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है

राजकुमारी के दौरे के बारे में सीएस ने कहा कि यह दौरा उनके राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है. यह राजस्थान की मेहमाननवाज़ी को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर दिखाने का मौका होगा. इससे पहले भी कई बार विदेशी मेहमान रेगिस्तान की शाही शान और मेहमाननवाजी से इम्प्रेस होकर यहां आ चुके हैं.

 समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देख कायल हुई है राजकुमारी

राजदूत थांगसुमफैंट ने कहा कि राजकुमारी ने राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान से प्रभावित होकर अपनी यात्रा के लिए राजस्थान को चुना है.  उन्होंने राज्य सरकार द्वारा की जा रही सभी तैयारियों के लिए मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया.

कौन है थाईलैंड की प्रिंसेस सिरिवन्नावरी नारिरताना

राजकुमारी सिरिवन्नावरी थाईलैंड के वर्तमान राजा महा वजीरालोंगकोर्न (King Rama X) की छोटी बेटी हैं. उनका जन्म 8 जनवरी 1987 को हुआ था. वह थाईलैंड के राजघराने की एक सक्रिय और प्रमुख सदस्य हैं. उन्हें दुनिया की सबसे स्टाइलिश राजकुमारियों में गिना जाता है. उन्होंने पेरिस से फैशन की पढ़ाई की है और उनका अपना खुद का फैशन लेबल 'Sirivannavari' है. वह अक्सर पेरिस फैशन वीक जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में 'फ्रंट रो' में नजर आती हैं. उन्हें 'फोर्ब्स' (Forbes) ने भी दुनिया की सबसे हॉट युवा रॉयल्स की लिस्ट में शामिल किया था. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान में खिलने लगी धूप पर सुबह-शाम की सिहरन बरकरार, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close