विज्ञापन

थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, काम पर जाते समय हुआ हादसा

सुबह बाइक से काम पर फैक्‍ट्री जा रहा था. इस दौरान थार ने बाइक में टक्‍कर मार दी, ज‍िससे वह दूर जाकर गिरा, और घायल हो गया.

थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, काम पर जाते समय हुआ हादसा
हादसे में मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजन.

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में हनुमान सर्किल के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई.  

इलाज के दौरान मौत 

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को संभालने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक थी. घटना की सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हेड कांस्टेबल राजाराम ने बताया कि घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर लच्छी खान पुत्र इसब उर्फ मिच्छू के रूप में हुई है. वह अलवर शहर के इटराना रोड, वार्ड नंबर 33, समोला क्षेत्र का निवासी था. 

फैक्ट्री जाते समय हादसा 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक मजदूरी करता था और रोज की तरह सुबह किसी फैक्ट्री में काम पर जाने के लिए निकला था. इसी दौरान हनुमान सर्किल के पास यह हादसा हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक को गंभीर चोटें आईं. 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है. हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने थार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा को धमकी भरा मेल, 'दोपहर 12 बजे बम फटने वाले हैं, सभी VIP को तुरंत निकालें'

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close