बांसवाड़ा ज़िले की वो विधानसभा सीट जहां 70 साल में कांग्रेस से नहीं जीत पाई भाजपा

भाजपा प्रत्याशी कृष्णा कटारा के समर्थन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव प्रचार किया था. इसके बावजूद यहां भाजपा प्रत्याशी कृष्णा कटारा को तीसरे स्थान पर रही, जबकि बीएपी दूसरे स्थान पर रहने में कामयाब रही.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

Rajasthan Election Result 2023: प्रदेश में भले ही 115 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कमल खिलाने में कामयाब रही हो, लेकिन एक विधानसभा क्षेत्र ऐसा भी है जहां आजादी के बाद से अभी तक कमल नहीं खिल सका है. न तो 2013 में मोदी लहर और न ही 2023 में प्रदेश में कमल लहर में.

हम बात कर रहे हैं बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र की जहां कांग्रेस के कद्दावर नेता और सी डब्ल्यू सी सदस्य महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की है. यहां भाजपा प्रत्याशी कृष्णा कटारा तीसरे स्थान पर रहीं. 

बागीदौरा विधानसभा सीट में 71 साल से नहीं खिला कमल

यहां से 1952 के चुनाव में कांग्रेस के हरिराम, जीते और उसके बाद 1957 के चुनाव से लेकर 1980 तक कांग्रेस के नाथूराम कांग्रेस के विधायक बने.

Advertisement

1985 पन्नालाल, कांग्रेस

1990 सोमाभाई, जनता दल

1993 पूंजालाल गरासिया, जनता दल

1998 जीतमल खांट, जनता दल

2003 जीतमल खांट, जनता दल

2008 महेंद्रजीतसिंह मालवीया कांग्रेस

2013 महेंद्रजीतसिंह मालवीया, कांग्रेस

2018 महेंद्रजीत सिंह मालवीया, कांग्रेस

2023 महेंद्रजीत सिंह मालवीया कांग्रेस 

भाजपा तीसरे स्थान पर रही

भाजपा बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने के लिए इस विधानसभा क्षेत्र में पूरी ताकत झोंक दी थी. जहां गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल को बागडोर दी थी तो वहीं मणिनगर गुजरात के विधायक ने भी यहां कई दिनों तक डेरा डाले रखा, लेकिन नतीजा शिफर रहा.

इसी तरह भाजपा प्रत्याशी कृष्णा कटारा के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव प्रचार किया था. इसके बावजूद यहां भाजपा प्रत्याशी कृष्णा कटारा को तीसरे स्थान पर रही, जबकि बी ए पी दूसरे स्थान पर रहने में कामयाब रही.

यह भी पढ़ें- वसुंधरा राजे की चुनावी सभाओं ने कैसे लिखी भाजपा की जीत की पटकथा, 48 सीटों पर किया प्रचार 31 पर जीती BJP

Topics mentioned in this article