Rajasthan: जिस कार से कुचल गई बच्ची, उसी से ले गए थे हॉस्पिटल; CCTV बताएगा लेक्चरर से कैसे बेकाबू हुई गाड़ी

जयपुर के सिद्धार्थ नगर इलाके में हुई दर्दनाक घटना में एक बच्ची बैक हो रही एक कार के नीचे आ गई जो उसी की पड़ोसी महिला चला रही थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हादसा जिस स्ट्रीट में हुआ वह आगे से बंद है जहां कई और बच्चे खेल रहे थे
NDTV

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार, 21 मई को एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस दुर्घटना में डेढ़ साल की एक मासूम की जान चली गई. हादसा एक कार से हुआ जिसे उसी बच्ची के पड़ोस में रहनेवाली एक महिला लेक्चरर चला रही थी. महिला को हिरासत में ले लिया गया है और अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. बच्ची के परिजनों का आरोप है कि महिला की लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से हादसा हुआ. आरोपी महिला का नाम काजल है और वह एक निजी कॉलेज में लेक्चरर है.

यह हादसा जयपुर के सिद्धार्थ नगर इलाके में हुआ. हादसे में मारी गई मासूम किट्टू के पिता दिनेश गुर्जर सिद्धार्थ नगर में रहते हैं. वहां आबकारी थाने के पास वो डेयरी चलाते हैं. आरोपी महिला का घर भी पास ही में है. दिनेश ने बताया कि हादसे वाले दिन बेटी घर के बाहर रोड किनारे खेल रही थी जब महिला ने कार उनकी बेटी पर चढ़ा दी. बताया जा रहा है कि महिला गाड़ी को बैक ले रही थी इस दौरान बच्ची का सिर कार के टायर के नीचे आ गया.

Advertisement

हॉस्पिटल में बच्ची की हुई मौत

हादसे के बाद महिला लेक्चरर कार से बाहर निकलकर खड़ी हो गई. बच्ची के परिजन उसी कार से मासूम को ईएचसीसी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. दो घंटे बाद बच्ची की मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया. सूचना के बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला लापरवाही से गाड़ी चला रही थी, और अगर उसने समय रहते ब्रेक लगाया होता तो शायद ये हादसा नहीं होता. परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है.

एयरपोर्ट थानाधिकारी रूप नारायण ने बताया कि CCTV से भी मामले की जाँच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घर के बाहर 3-4 बच्चे खेल रहे थे. गली आगे से ब्लॉक थी, जिसकी  वजह से परिजन बाहर नहीं थे. इस दौरान पड़ोसी महिला ने सामने से बच्ची को टक्कर मार दी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें-: सावधान! जयपुर में फिर सक्रिय 'प्रसाद गैंग', बुजुर्ग-महिलाओं को लड्डू खिलाकर बदमाशों ने की लूट