नरेंद्र मोदी की टी पार्टी में कई चेहरे दिखे
PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. मोदी की टी पार्टी का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें अजमेर से सांसद भगीरथ चौधरी, अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव और बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल समेत राजस्थान के सांसद दिखे हैं.
Advertisement
गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से कहा है कि, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें तीसरी बार उनकी टीम में शामिल किया है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने मुझे लगातार तीसरी बार अपनी टीम में शामिल कर देश की सेवा करने का अवसर दिया है. हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक टीम के रूप में काम करेंगे और सभी वादों को पूरा करेंगे और देश की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे.