विज्ञापन

चोर मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी, फ‍िर की चोरी; CCTV में कैद हुई करतूत  

अजमेर में चोर अजीब तरीके से चोरी की घटना को अंजाम द‍िया, ज‍िसका वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है.

चोर मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी, फ‍िर की चोरी; CCTV में कैद हुई करतूत  
चोरी करने से पहले मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी. (CCTV का स्क्रीनशॉट)

अजमेर के जोंसगंज स्थित जय अंबे माता मंदिर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने पहले भगवान के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी, फिर उसी मंदिर में चोरी कर ली.  घटना 22 अप्रैल की बताई जा रही, ज‍िसका CCTV फुटेज अब सामने आया है. पुल‍िस आरोपी युवक को ह‍िरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मंदिर में पूजा के बहाने घुसा  

आरोपी युवक गौरव उर्फ गौरू धोला भाटा का रहने वाला है. वह मंदिर में पूजा करने के बहाने गया. उसने मौका देखकर अंबे माता और भगवान शंकर की मूर्ति के पास रखे दो छोटे लोटे, और शिव मूर्ति पर लगा नाग देवता उठाकर कपड़ों में छुपा लिया. घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई. 

पुलिस के हवाले किया

मंदिर के पुजारी सुनील शर्मा ने बताया कि यह युवक पहले भी मंदिर में चोरी कर चुका है, जिसके बाद यहां CCTV कैमरे लगाए गए थे. सुबह जब आरोपी कैमरे में संदिग्ध गतिविधि करते दिखा तो पुजारी तुरंत मंदिर पहुंचे, और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पकड़ लिया. इसके बाद रामगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई. आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: अजमेर में जर्जर मकान ग‍िरा, मलबे में दबा दंपत‍ि; पत्‍नी की मौत और पत‍ि घायल 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close