गरीब लड़कियों की शादी करवा रही भरतपुर की यह संस्था, तीन लड़कियों के हाथ करवाए पीले

भारत का 'जायंटस ग्रुप ऑफ भरतपुर रॉयल्स' जिले में काफी सक्रिय है. यह जिले में और भी कई सामाजिक सरोकार सबंधी गतिविधियों को आयोजित करवाता रहता है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
जायंटस ग्रुप ऑफ भरतपुर रॉयल्स

भरतपुर: किसी भी गरीब लड़की की शादी कराना पुण्य का काम होता है. इसी पुण्य के कार्य को पिछले दो सालों से 'जायंटस ग्रुप ऑफ भरतपुर रॉयल्स' (Giants Group Of Bharatpur Royals) द्वारा किया जा रहा है. इस बार इस संस्था द्वारा तीन गरीब लड़कियों की शादी धूम धाम से कराई गई है.

संस्था के अध्यक्ष अंशुल गर्ग ने बताया कि मां-बाप की इच्छा होती है कि उसकी बेटी की शादी धूमधाम से हो लेकिन कई बार आर्थिक परिस्थितियां ऐसी होती है कि वह इस सपने को पूरा कर पाने में बाधा बनती हैं. ऐसे ही मां-बाप के साथ बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए हमारी संस्था 'जायंटस ग्रुप 'के द्वारा खुद के खर्चे पर प्रतिवर्ष गरीब कन्याओं की शादी धूमधाम से करवाई जाती है.

Advertisement

इस शादी को सम्पन्न करने में बेटियों को कपड़े से लेकर घरेलू सामान देने के साथ दावत का भी पूरा इंतजाम संस्था के द्वारा ही किया जाता है. इस शादी समारोह में संस्था के प्रत्येक सदस्य के द्वारा आर्थिक सहयोग किया जाता है.

संस्था इस तरह शादी समारोह का कार्यक्रम पिछले दो सालों से करती आ रही है. साथ ही आगे भी निकट भविष्य में भी गरीब कन्याओं की शादी का कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा.

'जायंटस ग्रुप ' द्वारा कराई जा रही गरीब लड़कियों की शादी से परिजन बेहद खुश है और उन्होंने कहा कि एक तरफ बेटी बड़ी हो रही थी और दूसरी तरफ हम आर्थिक स्थिति से जूझ रहे थे. लेकिन अचानक इस संस्था के पदाधिकारी ने घर आकर के बेटी के विवाह करने की बात कही तो हमारी आंखों से खुशी के आंसू झलक उठे.

उन्होंने परिवार की छानबीन कर हमारी बेटी की शादी का जिम्मा उठाने की बात कही. मंगलवार के दिन भरतपुर में इस संस्था के द्वारा बेटी की शादी धूमधाम से करवाई गई है और हम लोग संस्था के पदाधिकारी के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आगे इसी तरह यह गरीब कन्याओं की शादी करवाते रहें.

इसे भी पढ़े: मकराना मार्बल से तैयार हुआ राम मंदिर के गर्भगृह का आसन, जिस पर विराजेंगे प्रभु श्री राम


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.