उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस के 3 अधिकारियों को 'डीजीपी डिस्क', कोटा रेंज IG को दी गई विदाई

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने विभाग के तीन अधिकारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं और विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित डीजीपी डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
डीजीपी डिस्क से तीन अधिकारी सम्मानित

Rajasthan Police: जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में बुधवार (29 अप्रैल) को आयोजित रेंज समीक्षा बैठक के बीच एक विशेष सम्मान और विदाई समारोह का आयोजन किया गया. महानिदेशक पुलिस (DGP) राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में लंच के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन पुलिस अधिकारियों को प्रतिष्ठित डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी को विदाई दी गई.

सम्मान पाने वाले अधिकारी

समारोह के मुख्य चरण में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने विभाग के तीन अधिकारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं और विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित डीजीपी डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया. सम्मानित होने वाले अधिकारियों में भरतपुर रेंज आईजी कैलाश विश्नोई, कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल और भीलवाड़ा के दुर्गालाल ढोली शामिल रहे.

Advertisement

आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल का सम्मान के साथ विदाई

इसी कड़ी में कोटा रेंज आईजी के पद से सेवानिवृत्त हो रहे राजेन्द्र प्रसाद गोयल का अभिनंदन किया गया. डीजीपी शर्मा, डीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय अग्रवाल, डीजी ट्रैफिक अनिल पालीवाल और डीजी स्पेशल ऑपरेशन्स आनंद श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके पुलिस विभाग में लंबे और गौरवशाली कार्यकाल की सराहना की. इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं.

समारोह के दौरान पीएचक्यू के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी रेंज आईजी और जयपुर व जोधपुर के पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे. समीक्षा बैठक की गंभीरता के बाद लंच के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम ने विभाग में सकारात्मकता और उत्साह का संचार किया. कार्यक्रम का समापन सम्मान, सराहना और भावनात्मक विदाई के साथ हुआ.

यह भी पढ़ेंः ACB Action: नगर पालिका का सहायक कर्मचारी और दलाल हुए ट्रैप, 50000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार