विज्ञापन

ACB Action: नगर पालिका का सहायक कर्मचारी और दलाल हुए ट्रैप, 50000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बारां में ACB की टीम ने नगर पालिका के सहायक कर्मचारी और एक दलाल को रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने ट्रैप किया है. परिवादी से 60000 रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा था.

ACB Action: नगर पालिका का सहायक कर्मचारी और दलाल हुए ट्रैप, 50000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
एसीबी ने बारां में की बड़ी कार्रवाई

ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की झालावाड़ टीम ने बारां में बड़ी कार्रवाई की है. बारां स्थित अटरू नगर पालिका के सहायक कर्मचारी और एक दलाल को रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने ट्रैप किया है. बताया जा रहा है कि सहायक कर्मचारी अजय सिंह जो संविदाकर्मी है और दलाल पवन को 50000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. मामला जमीन पट्टे का है जिसके लिए 60000 रुपये रिश्वत की डील हुई थी. लेकिन परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी की टीम को की जिसके बाद कार्रवाई की गई.

60000 रुपये रिश्वत के लिए कर रहा था परेशान

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि झालावाड़ एसीबी चौंकी को मोबाइल पर एक शिकायत आई थी. जिसमें परिवादी ने बताया कि नगर पालिका अटरू की सीमा में लक्ष्मीपुरा गांव में पिता के नाम से प्लाट का पट्टा बनवाने के लिए आवेदन किया गया है. लेकिन आवेदन के बाद नगर पालिका अटरू के सहायक कर्मचारी अजय सिंह से मिला तो उन्होंने इसके लिए खर्चा लगेगा और 60000 रुपये देने होंगे. इस प्रकार आरोपी जो कि जेईएन का काम भी देखता है परिवादी से 60 हजार रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा हैं.

50000 रुपये रिश्वत के लिए बनी सहमति

शिकायत मिलने के बाद बीते 27 अप्रैल को एसीबी की टीम ने गोपनीय सत्यापन करवाया, जिसमें 60000 रुपये की रिश्वत की मांग सही पाई गई. वहीं परिवादी से 50000 रुपये रिश्वत राशि लेने पर आरोपी सहमत हुआ. उसने रिश्वत की राशि को कृष्णा कन्स्ट्रक्शन एण्ड इंजिनियर्स शॉप नम्बर 04, नगर पालिका अटरू में बैठने वाले प्राईवेट व्यक्ति पवन को देने की कहा.

एसीबी की टीम ने जाल बिछा कर कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय सिंह और दलाल पवन को परिवादी से रिश्वत राशि 50000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. अब दोनों आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः फर्जी डिग्री कांड में मेवाड़ यूनिवर्सिटी का पूर्व प्रेसिडेंट गिरफ्तार, SOG ने की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close