विज्ञापन

राजस्थान में हीटवेव के अलर्ट के बीच आंधी बारिश का अनुमान, पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी राहत

राजस्थान में अधिकांश भागों में आगामी 3 से 4 दिन मौसम शुष्क रहेगा. आगामी 48 घंटे तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने वाला है. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ से कई जिलों को राहत मिल सकती है.

राजस्थान में हीटवेव के अलर्ट के बीच आंधी बारिश का अनुमान, पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी राहत

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में गर्मी अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है. राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि यह सामान्य से 4 से 10 डिग्री अधिक दर्ज की जा रही है. पश्चिमी जिलों में बाड़मेर में तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था कि 10-11 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी भागों में हीटवेव दर्ज किया जा सकता है. लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने बारिश और आंधी की संभावना जताई है.

48 घंटे तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं

मौसम विभाग का मानना है कि राजस्थान में अधिकांश भागों में आगामी 3 से 4 दिन मौसम शुष्क रहेगा. आगामी 48 घंटे तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने वाला है. 10-11 मार्च को कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है. लेकिन 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है.

14-15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ से होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि 14-15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश होने की संभावना है. साथ ही तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की भी संभावना है. राजस्थान मौसम विभाग के निदेशक डॉक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जयपुर के आस-पास के इलाकों समेत कई ज़िलों में बिजली चमकने और हल्की बूंदाबांदी होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिलेगी.

मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. विभाग के अनुसार बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग गर्मी की चपेट में जल्दी आ सकते हैं. लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोगों में हीट स्ट्रेस और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है. किसानों को भी फसलों और सब्जियों पर गर्मी के असर से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ेंः 2026 में 19 मार्च को मनाया जाएगा राजस्थान दिवस, इस दिन है चैत्र शुक्ल प्रतिपदा... क्या है इसकी पूरी कहानी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close