टोंक में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में युवक की मौत, शव के साथ धरने पर बैठे ग्रामीण

धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीच दिन भर में करीब 40 ट्रैक्टर ट्रॉली ओवर लोड तेज गति से निकलते हैं. पहले भी इन ट्रैक्टर ट्रॉली से कई जानवरों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
टोंक में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में युवक की मौत

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन अब तक न जाने कितनी जाने लील चुका है, लेकिन न अवैध बजरी खनन ही रुकता है. न ही लोगों की जान जाने की घटनाओं पर विराम लगता है. सोमवार की रात एक बार फिर से अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक अम्बा लाल बैरवा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर बारिश के बीच धरना शुरू कर दिया. ग्रामीण मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं. 

गुडा रामदास गांव में हुई घटना

अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत की घटना टोंक के गुडा रामदास गांव की है. जहां पर पीपलू उपखण्ड के गुडा रामदास गांव में सोमवार की रात एक अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

ग्रामीणों के साथ समझाइश में जुटा प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बाइक से पिछा कर ट्रैक्टर को पकड़कर वापस घटना स्थल पर लेकर आए. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच दिन भर में करीब 40 ट्रैक्टर ट्रॉली ओवर लोड तेज गति से निकलते हैं. पहले भी इन ट्रैक्टर ट्रॉली से कई जानवरों की मौत हो चुकी है. घटना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा है. ग्रामीणों के साथ पुलिस प्रशासन समझाइश में जुटा हुआ है. 

यह भी पढे़ं- 

"ऑटो में हेलमेट कैसे पहनूं?", इस अजीबोगरीब चालान की वजह से बीकानेर पुलिस की फजीहत

Didwana: ज़मीनों को सरकारी संरक्षण में लेने का विरोध, प्रदर्शन के दौरान MLA मुकेश भाकर का पैर फ्रैक्चर 

राजस्थान के कोचिंग छात्र की हत्या की सुलझी गुत्थी, गर्लफ्रेंड ने ही एक्स से मरवाया, LPG सिलेंडर से मिटाए सबूत


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.