मंत्री की बैठक के दौरान रील देखने में व्यस्त थीं अधिकारी, वीडियो आया सामने; अब गिरेगी गाज

यह घटनाक्रम एक पत्रकार ने कैमरे में कैद किया. प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि अधिकारी को चार्जशीट दी जाएगी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

टोंक में गुरुवार (19 मार्च) को जिला परिषद सभागार में बैठक हुई. प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर बैठक ले रहे थे, तभी एक अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती जाने का मामला भी सामने आया. महिला अधिकारिता विभाग की अधिकारी मेरीगटन सोनी रील देख रही थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है. हालांकि अब मामला तूल पकड़ चुका है, जिसके बाद अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है. प्रभारी मंत्री ने भी कहा है कि मामले पर एक्शन लिया जाएगा.

समीक्षा बैठक ले रहे थे मंत्री

मंत्री योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक ले रहे थे. इसी दौरान विधायकों से लेकर कलेक्टर समेत सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सभागार में मौजूद महिला अधिकारिता विभाग की अधिकारी का ध्यान बैठक पर नहीं है. वह मोबाइल यूज करती नजर आ रही है. वीडियो में गौर से देखने पर पता चला कि वह रील देखने में मशगूल थी और बैठक में चल रही चर्चा पर उनका ध्यान नहीं था.

Advertisement

अधिकारी को चार्जशीट देने की तैयारी

यह घटनाक्रम एक पत्रकार ने कैमरे में कैद किया. इस वीडियो के सामने आने के बाद अधिकारी की मुश्किल बढ़ गई है. बैठक के दौरान अधिकारी द्वारा रील देखे जाने के सवाल पर पत्रकारों ने मंत्री से सवाल किया. इस पर हीरालाल नागर ने संज्ञान लेने की बात कही. मंत्री ने कहा कि अधिकारी को चार्जशीट दी जाएगी. 

यह भी पढ़ेंः राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत बिगड़ी, जोधपुर सर्किट हाउस में चल रहा इलाज; अलर्ट पर MDM अस्पताल