विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2026

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत बिगड़ी, जोधपुर सर्किट हाउस में चल रहा इलाज; अलर्ट पर MDM अस्पताल

जोधपुर में MBM यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह से लौटने के ठीक बाद राजस्थान के राज्यपाल की तबीयत अचानक खराब हो गई. फिलहाल सर्किट हाउस में डॉक्टरों की इमरजेंसी टीम तैनात है. जानिए अब कैसी है राज्यपाल की हालत.

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत बिगड़ी, जोधपुर सर्किट हाउस में चल रहा इलाज; अलर्ट पर MDM अस्पताल
जोधपुर में राज्यपाल की तबीयत नासाज, डॉक्टरों की टीम पहुंची सर्किट हाउस (फाइल फोटो)
IANS

Jodhpur News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े (Haribhau Bagde) की तबीयत अचानक बिगड़ने से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. गुरुवार को जोधपुर के एमबीएम इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह (Third Convocation of MBM University) से लौटने के तुरंत बाद राज्यपाल ने अस्वस्थता महसूस की. जानकारी के अनुसार, उन्हें उल्टी और घबराहट की शिकायत हुई है. फिलहाल वे जोधपुर सर्किट हाउस (Jodhpur Circuit House) में हैं, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है.

मथुरादास माथुर अस्पताल का 'रेड जोन' अलर्ट पर

राज्यपाल की स्थिति को देखते हुए जोधपुर का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है. मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल के 'रेड जोन' को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में उन्हें तुरंत इलाज मुहैया कराया जा सके. फिलहाल सर्किट हाउस के कमरे में ही उनका प्राथमिक चेकअप और इलाज चल रहा है.

सुबह ही हुई थी विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

हैरानी की बात यह है कि आज सुबह ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की थी. इस दौरान देवनानी ने उन्हें राजस्थान दिवस और नव वर्ष की बधाई दी थी. राज्यपाल ने भी देवनानी के दो साल के कार्यकाल पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया और उन्हें 'विद्या वाचस्पति' की उपाधि मिलने पर बधाई दी. इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल पूरी तरह स्वस्थ दिख रहे थे, लेकिन दोपहर के कार्यक्रम के बाद अचानक उनकी सेहत बिगड़ गई.

पिछले हफ्ते ही हुए थे अस्पताल से डिस्चार्ज

राज्यपाल बागड़े की सेहत पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव भरी रही है. इससे पहले 10 मार्च को भी उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ICU में भर्ती कराना पड़ा था. उस समय उन्हें यूरिन इन्फेक्शन, किडनी में हल्की समस्या और बुखार की शिकायत थी. 9 वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने उनकी निगरानी की थी और 11 मार्च को स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दी गई थी. डॉक्टरों ने उन्हें पर्याप्त आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन आज फिर से वही लक्षण उभरने से चिंता बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें:- स्टेनोग्राफर भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द होगी, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com