विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2024

राजस्थान के बारां में दर्दनाक हादसा, TUV गाड़ी के पलटने से 4 लोगों की मौत; 6 घायल

किशनगंज व भंवरगढ़ के बीच में रामपुरिया के समीप प्रिंस ढाबे के पास टीयूवी गाड़ी पलटी खा गई. बताया जा रहा है गाड़ी के सामने अचानक गौवंश आ गए.

राजस्थान के बारां में दर्दनाक हादसा, TUV गाड़ी के पलटने से 4 लोगों की मौत; 6 घायल

Rajasthan News: बारां के किशनगंज व भंवरगंढ के बीच रामपुरिया के पास शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे एक बड़ा हादसा हो गया. रोड पर गौवंश के सामने आ जाने से चौपाहिया वाहन टीयूवी पलटी खा गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 6 लोग गम्भीर घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए किशनगंज अस्पताल भर्ती कराया गया है. वहां से अधिक गम्भीर घायलों को बारां जिला अस्पताल लाया गया है. 

प्रिंस ढाबे के पास हुआ हादसा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि भंवरगंढ़ थाना क्षेत्र के इलाके में किशनगंज व भंवरगढ़ के बीच में रामपुरिया के समीप प्रिंस ढाबे के पास टीयूवी गाड़ी पलटी खा गई. गाड़ी तीन-चार पल्टी खाई है. उसमें सवार व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई है. वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए किशनगंज अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ मौके पर पहुंच गये. 

जिला अस्पताल की मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया है. जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर व बारां पुलिस अधीक्षक किशनगंज अस्पताल पहुंचे. अस्पताल प्रशासन अलर्ट है. हादसे में शामिल लोग बारां की तरफ से शाहबाद की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रामपुरिया के पास घटना घटित हुई है. 

मृतकों के ये हैं नाम

लाखन सहरिया 25 वर्ष रामपुर उपरेटी, फूल चन्द सहरिया 50 वर्ष रामपुर, उपरेटी, राजू सहरिया जौहरी, पीएस फतेहगढ़, हरिचरण मेहता रामपुर, सेमली निवासी की मौत हो गई है. वहीं मुरली, माखन, हेमराज, गौरा बाई, आनंद, फागू, श्रवण, पुरुषोत्तम, बडा आदि घायल हुए है. घायलों को उपचार के लिए निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं एसपी राजकुमार चौधरी, कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने भी किशनगंज अस्पताल पहुचंकर घायलों से जानकारी ली. 

यह भी पढे़ं- मदन राठौड़ आज संभालेंगे राजस्थान BJP की कमान, उपचुनाव से पहले भाजपा ने खेला बड़ा दांव!

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com