राजस्थान में दर्दनाक हादसाः दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत, सगे भाई सहित 3 लोगों की मौत

Baran Accident: राजस्थान के बारां जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो सगे भाई सहित 3 लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बारां में दो कारों के बीच भीषण टक्कर.

Baran Accident: मंगलवार को राजस्थान के बारां जिले दो कारों की टक्कर में दो सगे भाई सहित तीन लोगों की मौत हो गई. यह हादसा बारां के मांगरोल में हुई. यहां आमने-सामने की भिड़ंत में दो कारों के परखच्चे उड़े. भिड़न्त के बाद एक कार खाई में गिरी. जबकि दूसरी सड़क पर खड़ी रही. बताया गया कि हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की अस्पताल में पहुंचते पहुंचते मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में हताहत हुए सभी लोग एक ही कार में थे सवार

हादसे में हताहत हुए पांचों लोग एक ही कार में सवार थे. दूसरी कार में सवार व्यक्ति को भी चोट लगी है, लेकिन कार के एयरबैग खुल गए, ​जिससे वह बच गया, वह मौके पर नहीं मिला. पुलिस ने आशंका जताई है कि उसके परिजन उसे मौके से पहले ही ले गए हो. 

Advertisement

बमोरी निवासी दो सगे भाई की मौके पर ही मौत

मांगरोल थाना अधिकारी महेंद्र मीणा ने बताया कि घटनाक्रम मांगरोल से श्योपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुआ. हादसा मऊ गांव के नजदीक हुआ इनमें एक कार में सवार मांगरोल थाना क्षेत्र के ही बमोरी गांव निवासी देवकरण और उनके भाई बद्रीलाल की मौके पर मौत हो गई है. 

कार में बैठे पराग, जीवनराम और विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए बारां भेज दिया है, जहां इलाज के दौरान पराग ऊर्फ प्रयागराज की मौत हो गई. 

दूसरी कार का एयरबैग खुलने से सवार को कम आई चोट

मीणा ने बताया कि दूसरी कार को कौन चला रहा था. इसके संबंध में पड़ताल नहीं हो पाई है. उसके संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है. उस कार का एयरबैग खुला हुआ था. इस कारण संभवत: व्यक्ति को चोट कम लगी होगी. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थे और घायलों को लेकर आए हैं. 

बारां में टक्कर के बाद सड़क किनारे खेत में गिरी दूसरी कार.

दोनों कारें बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त

थानाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि एक कार सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे की तरफ चली गई और खेत की तारबंदी से जाकर टकरा गई. इसका टायर और रिम खुलकर काफी दूर जाकर गिरी, जबकि दूसरी कार आगे से भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. साथ ही उसके परखच्चे उड़ गए. 

कार की बॉडी के टुकड़े पूरी सड़क पर बिखर गए. दुर्घटना में मृत व घायलों का परिवार नजदीक के गांव में ही रहता था. वे दुर्घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर आ गए. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें - आग लगने के बाद बिना ड्राइवर चल पड़ी राजस्थान रोडवेज की बस, दृश्य देख लोग रह गए स्तब्ध

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.