Rajasthan: पुष्कर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो-बाइक भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो तेज गति में थी और अचानक सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुष्कर में हादसा

Rajasthan News: तीर्थ नगरी पुष्कर के बुड्ढा पुष्कर न्यू बाईपास पर मंगलवार (14 अप्रैल)  को हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया. तेज रफ्तार बोलेरो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए, वहीं बोलेरो भी पलटी खा गई. मामले में अब पुलिस जांच में जुटी है. बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

सीकर के हैं दोनों भाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो तेज गति में थी और अचानक सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान मुकेश 30 वर्ष और सुदाना राम 47 वर्ष के रूप में हुई है, जो सीकर जिले के रतनपुरा गांव के निवासी थे. दोनों थांवला अस्पताल में कार्यरत डॉ. प्रकाश चौधरी के सगे भाई बताए जा रहे हैं.

Advertisement

ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को पकड़ा

पुलिस के अनुसार दोनों भाई किशनगढ़ से अपने निर्माणाधीन मकान के लिए टाइल्स देखकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बोलेरो चालक रामदेव सिंह रावत निवासी बाघोलाई को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को पुष्कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही डॉ. प्रकाश चौधरी अस्पताल पहुंचे और अपने दोनों भाइयों के शव देखकर बेसुध हो गए. अस्पताल परिसर में इस दौरान मातम का माहौल छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

पुष्कर थाना के एएसआई छीतरमल वैष्णव के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है.

यह भी पढ़ेंः 1 महिला, 2 पुरुष, प्रेम प्रसंग... BAP नेता के भाई की घर से 6 किमी दूर हत्या; कॉल डिटेल खोलेगी राज

Advertisement