विज्ञापन

1 महिला, 2 पुरुष, प्रेम प्रसंग... BAP नेता के भाई की घर से 6 किमी दूर हत्या; कॉल डिटेल खोलेगी राज

राजस्थान के बांसवाड़ा में बीएपी नेता का भाई अनिल निनामा सोमवार देर रात अपने घर से करीब 6 किलोमीटर दूर खेड़ा थाना क्षेत्र के कालिमगरा के पास झाड़ियों में घायल अवस्था में मिला था. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है.

1 महिला, 2 पुरुष, प्रेम प्रसंग... BAP नेता के भाई की घर से 6 किमी दूर हत्या; कॉल डिटेल खोलेगी राज
BAP नेता के भाई की घर से 6 किमी दूर हत्या

राजस्थान में बांसवाड़ा जिले से विधानसभा प्रत्याशी रहे बीएपी नेता के भाई की हत्या हो गई. बीएपी नेता अशोक निनामा के छोटे भाई अनिल निनामा अपने घर से करीब 6 किमी दूर झाड़ियों में बुरी तरह से घायल अवस्था में मिला. अस्पताल ले जाने पर बीएपी नेता के भाई की मौत हो गई. आरोप है कि अनिल निनामा की पीट-पीटकर हत्या की गई. बीएपी नेता के छोटे भाई की हत्या के मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है. पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है.  

रात 2 बजे सरपंच का आया कॉल

भारत आदिवासी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक निनामा ने अनिल की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. अशोक निनामा के अनुसार, रात करीब 2 बजे सागबारी के सरपंच प्रकाश के तीन मिस कॉल आया. कॉल बैक करने पर सरपंच ने बताया कि तुम्हारा भाई यहां पड़ा है, आकर ले जाओ और लोकेशन साझा की. जब अशोक परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो काली मगरी के पास झाड़ियों से अनिल की चीखने की आवाज आई. अशोक के अनुसार अनिल लहूलुहान हालत में मिला और उसने बताया कि रात करीब 12:30 बजे से उसे घसीट-घसीट कर पीटा जा रहा था. 

BAP नेता अशोक निनामा

BAP नेता अशोक निनामा

घर से 6 किमी दूर झाड़ियों में मिला मृतक अनिल

पुलिस के मुताबिक, बांसलीखेड़ा गांव निवासी अनिल सोमवार देर रात अपने घर से करीब 6 किलोमीटर दूर खेड़ा थाना क्षेत्र के कालिमगरा के पास झाड़ियों में घायल अवस्था में मिला. अस्पताल में इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई. घाटोल के पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र मेघवंशी ने बताया कि पुलिस प्रेम प्रसंग सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

2 आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि अनिल घायल अवस्था में मिला था और अस्पताल में उसका बयान दर्ज किया. अनिल एक महिला और दो पुरुषों द्वारा मारपीट की बात कही थी. पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि सुबह करीब 3 से 3:30 बजे सूचना मिली थी कि अनिल के साथ मारपीट हुई है. तीन नामजद आरोपियों में से दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग टीमें गठित की हैं. एसपी का कहना है कि मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है. इस स्तर पर कोई निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है. बांसवाड़ा एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि अनिल शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं. घाटोल डिप्टी महेंद्र मेघवंशी और एएसआई लेखाराम के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है. पुलिस कॉल डिटेल्स और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान में BAP नेता के भाई की पीट-पीटकर हत्या, रात 2 बजे झाड़ियों में तड़पता मिला; अस्पताल में तोड़ा दम

Rajasthan: न नौकरी, न खेती... कॉलेज स्टूडेंट ने काली कमाई से खड़ा कर दिया 3 करोड़ का साम्राज्य; पुलिस भी रह गई दंग

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close