बीसलपुर बांध में नाव पलटने से डूबे दो मछुआरे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

टोंक जिले के बीसलपुर बांध में मछुआरों की नाव पलटने से एक मछुआरे की डूबने से मौत हो गई है. जबकि एक अभी तक लापता है. उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ को उतारा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
बीसलपुर बांध.
TONK:

टोंक जिले के बीसलपुर बांध में मछुआरों की नाव पलटने से एक मछुआरे की डूबने से मौत हो गई है. नाव में दो मछुआरे सवार थे. दूसरे मछुआरे की तलाश में अब एसडीआरफ को लगाया गया है. समुंदर से हिलोरे मारते 38.5 टीएमसी क्षमता के बीसलपुर बांध में हादसों का सिलसिला रुक नहीं रहा है. इससे पहले भी नाव पलटने से तीन मछुआरों की मौत हो चुकी है.  मछली ठेकेदारों पर लापरवाही के इल्ज़ाम लग रहे हैं.

इससे पहले भी मछली ठेकेदारों पर मछुआरों के लिए हिफाज़त के माक़ूल इंतज़ाम न होने के आरोप लगे हैं. बिना लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के बिना बांध में मछली पकड़ने से ये हादसे होते हैं.मृतक मछुआरे के शव को पोस्टमार्टम के लिए केकड़ी के टोडारायसिंह अस्पताल भेजा गया है. 

Advertisement

नासिरदा पुलिस ने परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार बताया कि बलिया उत्तरप्रदेश निवासी कन्हैया केवट व प्रेम केवट रोजाना की तरह मछली का जाल लगाने के लिए बांध में उतरे थे. इस दौरान नासिरदा के दलवासा गांव के पास अचानक उनकी नाव तेज हवाओं और बारिश के बीच फंस गई.

थोड़ी देर बाद नाव के पलट जाने से दोनों मछुआरे डूब गए. पास के क्षेत्र में जाल लगाने गए अन्य मछुआरे उन्हें बचाने पहुंचे, लेकिन जब तक कन्हैया केवट (60) की मौत हो चुकी थी , वही प्रेम केवट (42 ) अभी तक लापता है.

मृतक मछुआरे कन्हैया केवट का शव लेकर सीएचसी टोडारायसिंह पहुंचे. जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया. वही नासिरदा पुलिस ने लापता प्रेम केवट नही मिलने पर एसडीआरफ को सूचना दी. दुसरे मछुआरे भी अपने स्तर पर लापता की तलाश में जुटे हैं. 

पहले भी डूब चुके हैं तीन मछुआरे

बीसलपुर बांध में मछली ठेकेदार के लिए मछली पकड़ने का काम करने वाले तीन मछुआरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो चुकी है. ये सभी मछुआरे बिहार के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें -  


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.