Udaipur Crime News: राजस्थान के उदयपुर जिले में जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में खौफ का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार बड़गांव थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दो जनों की हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना लोसिंग इलाके की है. पुलिस को लोसिंग इलाके में दो युवकों के शव मिले हैं. जिनमें पहले मृतक का नाम तेजसिंह और दूसरे का नाम सोनू घांची है.
बता दें कि मृतक सोनू घांची हिस्ट्रीशीटर भी रह चुका है. वहीं दूसरा मृतक तेज सिंह की हत्या उसके चाचा और उसके बेटे ने की है. तेजसिंह और सोनू घांची दोनों ही मित्र है. दोनों ही मृतकों के शव कुछ ही दूरी पर मिले हैं. इधर, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची है.
हत्यारे ने पहले मृतक की मां से मारपीट की, फिर मां के साथ हुई मारपीट का बदला पहुंचे बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि लोसिंग हाल मीरानगर निवासी तेजसिंह उर्फ जय पुत्र उदयसिंह के चाचा मोहन सिंह से जमीन को लेकर विवाद था. तेजसिंह की मां लोसिंग में रहती है. वह अपने खेत में काम कर रही थी. तब मोहनसिंह ने उसके साथ मारपीट कर दी. पता चलने पर तेजसिंह शहर से बड़गांव थाने पहुंचा.
मां से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद शाम को वह लोसिंग पहुंचा. जहां खेत में उन पर चाकू व अन्य हथियारों से हमला कर दिया. उसके सिर में 4 और सीने पर 2 बार हुए वॉर से लहूलुहान तेज सिंह बेदम होकर गिर गया. वहीं आरोपी उसे पास के ही खेत में डालकर भाग गए.
राहगीरों की सूचना पर बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जहां तेजसिंह को एमबी हॉस्पिटल लाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डीएसपी चांदमल सिंगारिया ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है. विवाद के बाद संदिग्ध 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. घटना में एक मृतक धानमंडी थाने का हिस्ट्रशीटर सोनू घांची है.