विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2024

उदयपुरः जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों की हत्या, इलाके में पसरा खौफ का माहौल

उदयपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.

उदयपुरः जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों की हत्या, इलाके में पसरा खौफ का माहौल
मृतक तेज सिंह और हिस्ट्रीशीटर सोनू घांची.
उदयपुर:

Udaipur Crime News: राजस्थान के उदयपुर जिले में जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में खौफ का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार बड़गांव थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दो जनों की हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना लोसिंग इलाके की है. पुलिस को लोसिंग इलाके में दो युवकों के शव मिले हैं. जिनमें पहले मृतक का नाम तेजसिंह और दूसरे का नाम सोनू घांची है.

बता दें कि मृतक सोनू घांची हिस्ट्रीशीटर भी रह चुका है. वहीं दूसरा मृतक तेज सिंह की हत्या उसके चाचा और उसके बेटे ने की है. तेजसिंह और सोनू घांची दोनों ही मित्र है. दोनों ही मृतकों के शव कुछ ही दूरी पर मिले हैं. इधर, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची है.

हत्यारे ने पहले मृतक की मां से मारपीट की, फिर मां के साथ हुई मारपीट का बदला पहुंचे बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि लोसिंग हाल मीरानगर निवासी तेजसिंह उर्फ जय पुत्र उदयसिंह के चाचा मोहन सिंह से जमीन को लेकर विवाद था. तेजसिंह की मां लोसिंग में रहती है. वह अपने खेत में काम कर रही थी. तब मोहनसिंह ने उसके साथ मारपीट कर दी. पता चलने पर तेजसिंह शहर से बड़गांव थाने पहुंचा.

दोनों मृतकों के शवों को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया गया है. जहां पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के रिश्तेदार और परिचित बड़ी संख्या में मौजूद रहे. साथ ही अस्पताल के आस-पास भारी संख्या में पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा. 

मां से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद शाम को वह लोसिंग पहुंचा. जहां खेत में उन पर चाकू व अन्य हथियारों से हमला कर दिया. उसके सिर में 4 और सीने पर 2 बार हुए वॉर से लहूलुहान तेज सिंह बेदम होकर गिर गया. वहीं आरोपी उसे पास के ही खेत में डालकर भाग गए.

राहगीरों की सूचना पर बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जहां तेजसिंह को एमबी हॉस्पिटल लाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डीएसपी चांदमल सिंगारिया ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है. विवाद के बाद संदिग्ध 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. घटना में ए​क मृतक धानमंडी थाने का हिस्ट्रशीटर सोनू घांची है. 

इसे भी पढ़े: Kanhaiyalal Murder Case: कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में NIA ने हत्यारों के खिलाफ तय किये आरोप, 8 आरोपियों के नाम शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com