ACB Action: उदयपुर में SHO और कॉन्स्टेबल की 20 लाख में डील... रिश्वत के 8 लाख रुपये लेते दोनों गिरफ्तार

Rajasthan ACB Action: मुकदमों में आरोपी नहीं बनाने की एवज में 4 लोगों से रिश्वत की डिमांड की जा रही है. सत्यापन के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से 5 लाख रुपए की डिमांड की गई जो कि कुल राशि 20 लाख रुपए हुई. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
8 लाख की रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल और SHO गिरफ्तार

Rajasthan ACB Action: उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ACB की इंटेलीजेंस यूनिट ने रिश्वतखोरी में शामिल एक थानाधिकारी और पुलिस कॉन्स्टेबल को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार थानाधिकारी और कॉन्स्टेबल एक मुकदमे में आरोपी नहीं बनाने की एवज में शिकायकर्ता से 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. फिलहाल एसीबी की टीम ने एसएचओ और पुलिस कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है. 

4 लोगों से मांगी थी रिश्वत

एसीबी ने बकाया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर को मांडवा थाने के थानाधिकारी और कॉन्स्टेबल द्वारा रिश्वत मांगने की गोपनीय शिकायत मिली थी. एसीबी की जांच में पता चला कि मांडवा थाने में मुकदमे दर्ज हैं. उन मुकदमों में आरोपी नहीं बनाने की एवज में 4 लोगों से रिश्वत की डिमांड की जा रही है. एसीबी ने शिकायत के बाद सत्यापन की कार्रवाई की. सत्यापन के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से 5 लाख रुपए की डिमांड की गई जो कि कुल राशि 20 लाख रुपए हुई. 

Advertisement

8 लाख रुपये लेते रंगेहाथ दोनों गिरफ्तार

इसके बाद बातचीत हुई और रिश्वत देना का सौदा तय हुआ. रिश्वत मांग का सत्यापन होने के बाद रविवार को एसीबी की टीम ने कॉन्स्टेबल और एसएचओ को ट्रैप करने की कार्रवाई की है. महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि ट्रैप कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भल्लाराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दोनों को 8 लाख रुपये (एक लाख रुपये भारतीय चलन मुद्रा के नंबरी नोट और सात लाख रूपये के डमी नोट/चिल्ड्रन नोट) रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है. संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद एसीबी आगे की कार्रवाई करेगी.

यह भी पढे़ं-

ACB Action: VDO ने जमीन के लिए 8000 रुपये रिश्वत की डील, 4000 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नगर निगम ग्रेटर के वित्तीय सलाहकार के खिलाफ एसीबी FIR रद्द, हाईकोर्ट ने पूरी कार्रवाई को किया खारिज