विज्ञापन

उदयपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने ली लाइनमैन की जान, मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर 5 घंटे चला धरना

उदयपुर के मावली जिले में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक घर में मातम पसर गया. बिजली विभाग के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई.

उदयपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने ली लाइनमैन की जान, मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर 5 घंटे चला धरना
Udaipur News
NDTV

Udaipur News: उदयपुर जिले के मावली के गोरधनपुरा गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां बिजली विभाग के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान बंशीलाल जाट के रूप में हुई है. इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और बिजली निगम पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए.

लापरवाही के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

शुक्रवार सुबह शव के पोस्टमार्टम से पहले बड़ी संख्या में मृतक बंशीलाल के परिजन और ग्रामीण मावली अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एक्ठा हो गए. ग्रामीणों का आरोप था कि यह हादसा बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुआ है. देखते ही देखते मोर्चरी के बाहर तनाव की स्थिति बन गई, जिसे संभालते हुए स्थानीय पुलिस जाब्ता और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे.

परिजनों ने रखी तीन मुख्य मांगें

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और बिजली विभाग के सामने अपनी मांगें रखते हुए तब तक शव लेने से इनकार कर दिया . उन्होंने प्रशासन के सामने तीन मांगे रखी. जिसमें लापरवाही बरतने वाले बिजली निगम के अधिकारी को हटाना.मृतक के परिवार को मुआवजा और  परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए.

5 घंटे चला समझाइश का दौर फिर आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

सुबह से शुरू हुआ यह धरना दोपहर करीब पांच घंटे तक जारी रहा. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और ग्रामीणों के बीच खींचतान और समझाइश का दौर चलता रहा. आखिरकार, प्रशासन के जरिए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नियमानुसार उचित मुआवजा दिलवाने के लिखित और मौखिक आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और गतिरोध समाप्त हुआ. सहमति बनने के बाद दोपहर में मृतक बंशीलाल जाट के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें; पाकिस्तानी आतंकी शहज़ाद की राजस्थान पर नजर, रोहित गोदारा और बांबिया गैंग से मिलाया हाथ; लॉरेंस बन रहा रास्ते का कांटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com