जयपुर में IPL मैच पर संशय बरकरार, 20 मैचों का शेड्यूल जारी... राजस्थान में एक भी मैच नहीं

आईपीएल 2026 के पहले फेस का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. शुरुआत में होने वाले 20 मैच में एक भी मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में नहीं हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच नहीं

IPL Match Not in Jaipur: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. वहीं आईपीएल के पहले 20 मैचों के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. वहीं अब तक राजस्थान और जयपुर के क्रिकेट प्रेमी जो आश लगा कर बैठे थे कि उन्हें जयपुर में ही IPL मैचों का लुफ्त उठाने मिलेगा. या फिर राजस्थान रॉयल्स का मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS Stadium) में देखने को मिलेगा. तो यह सपना फिलहाल पूरा होने नहीं जा रहा है. क्योंकि पहले 20 मैचों के शेड्यूल में एक भी मैच SMS स्टेडियम में नहीं होने जा रहा है.

राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की खराब हालत के चलते आईपीएल 2026 के मैच होने पर संशय बरकरार है. दरअसल, 28 मार्च से आईपीएल 2026 शुरू होने वाला है. यह आईपीएल का 19वां सीजन है.

राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच गुवाहाटी में 

आईपीएल 2026 के पहले फेस का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. शुरुआत में होने वाले 20 मैच में एक भी मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में नहीं हो रहा है. फिलहाल आईपीएल के 28 मार्च से 12 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया गया है. राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 30 मार्च को होगा. इसके लिए गुवाहटी को वेन्यू चुना गया है. वहीं दूसरा मैच 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के साथ है, जिसके लिए अहमदाबाद वेन्यू होगा. 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ में मैच है. इसके लिए वेन्यू गुवाहटी ही रहेगा. 

Advertisement

दरअसल, हाल ही में राजस्थान रॉयल्स ने सवाई मानसिंह स्टेडियम का सर्वे करवाया था. इसके बाद 700 पेज की रिपोर्ट में स्टेडियम में कई सुरक्षा मानकों में कमी बताई गई थी. 

इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के प्रबंधन ने सरकार और आरसीए से मैच में सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का दबाव भी बनाया था. हालांकि इसके बाद मुख्य सचिव सी श्रीनिवास और खेल सचिव नीरज के पवन ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर सुरक्षा मानकों की जिम्मेदारी लेने के लिए भी आश्वस्त किया था. स्टेडियम में रिपेयरिंग का काम भी करवाने के लिए कहा गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः जयपुर के गढ़ गणेश मंदिर के लिए रोप वे का काम फिर हो सकता है शुरू, कोर्ट ने सुनाया फैसला