Rajasthan News: कृषि के क्षेत्र में लगातार किसानों से जुड़ी सकारात्मक खबरों और नवीन कृषि तकनीक की खबरों को कवर करने के लिए भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान यानी काजरी जोधपुर के द्वारा आयोजित किया गया. इस आयोजन के किसान मेले में एनडीटीवी के स्थानीय संवाददाता मुकुल परिहार को 'सकारात्मक कृषि पत्रकार सम्मान' से नवाजा गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहे.
वहीं परिहार को सम्मान प्रदान करने के बाद काजरी निदेशक डॉ.एसपीएस तवर ने शेखावत से बातचीत में कहा कि एनडीटीवी लगातार किसानों के हितों से जुड़ी खबरों व नवीन कृषि तकनीको से जुड़ी खबरों के लिए हमेशा अग्रणी रहा है और हमें एनडीटीवी के पत्रकार मुकुल परिहार को यह सम्मान प्रदान करते हुए खुशी है.
काजरी (CAZRI) जोधपुर की विशेषताएं
उद्देश्य: रेगिस्तानी इलाकों में कृषि, जल संरक्षण, और पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देना.
अनुसंधान: यह संस्थान कृषि-जलवायु क्षेत्रों के लिए सूखे के प्रतिरोधी बीजों और तकनीक पर काम करता है.
प्रमुख उपलब्धियां: कांटा रहित सांगरी, उन्नत बेर की किस्में, और 'थार शोभा' खेजड़ी का विकास.
क्षेत्रीय केंद्र: जोधपुर के मुख्यालय के अलावा, इसके पांच क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र हैं.
नवाचार: संस्थान ने हाल ही में कांटा रहित कैक्टस की खेती और कलिकाकरण (budding) तकनीक के माध्यम से खेती को लाभकारी बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है.
यह भी पढ़ेंः Rajasthan: विधायक आवास के बाहर NSUI महासचिव को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, खींवसर MLA के पोते पर FIR