पिता का सपना था बेटा बने IAS, युवक फॉर्म भरना ही भूल गया! फिर कुछ ऐसा ही किया कि पहुंच गया जेल

युवक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद UPSC एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी थी. परेशानी तब हो गई जब वो फॉर्म भरना ही भूल गया, लेकिन यह बात उसने घर में किसी को नहीं बताई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सूरजपोल थाना पुलिस ने जयेश जाट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

उदयपुर में एक युवक को यूपीएससी एग्जाम में फर्जी आईडी कार्ड के जरिए एग्जाम देने के मामले में गिरफ्तार किया. आरोपी जयेश जाट परीक्षा केंद्र में प्रवेश के वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया. शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी युवक किसी अन्य परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने नहीं गया था. मामला डमी कैंडिडेट का नहीं है, बल्कि पुलिस पूछताछ में हकीकत कुछ और ही निकली. 

बार कोड स्कैन करने के दौरान पकड़ में आया

सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि दूसरी पारी 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित हुई. शहर के फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय में जयेश भी एंट्री करने की कोशिश में था. इसी दौरान प्रवेश पत्र का बार कोड स्कैन नहीं होने के बाद युवक पकड़ में आ गया. पुलिस ने उसे डिटेन किया और तलाशी ली. थानाधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी युवक नशे का आदि है. तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक ग्राम अफीम भी बरामद हुई.

Advertisement

लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहा था युवक

आशंका जाहिर की जा रही थी कि अभ्यर्थी किसी अन्य युवक की जगह डमी कैंडिडेट बनकर एग्जाम देने आया है. हालांकि, यह आशंका कुछ ही देर में खारिज हो गई. पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने इंजीनियरिंग करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की. यूपीएससी के आवेदन की तारीख निकल जाने के चलते फॉर्म भरना भूल गया. लेकिन डर की वजह से उसने यह बात पिता की नहीं बताई. उसने झूठ बोल दिया कि परीक्षा केंद्र उदयपुर में ही आया है और परीक्षा देने पहुंच गया. 

जब पापा खुद सेंटर पहुंच गए

मामला तब बिगड़ गया, जब पिता भी युवक के साथ जाने लगे. झूठ छुपाने के लिए जयेश ने मोबाइल से फर्जी प्रवेश पत्र बनाया और पिता के साथ परीक्षा देने पहुंच गया. पहली पारी में तो किसी तरह पिता को चकमा दिया, लेकिन दूसरी पारी में उसके पापा पीछे ही खड़े गए. बस यही वो बुरी तरह फंस गया और झूठ को हकीकत बनाने के लिए एग्जाम सेंटर की तरफ बढ़ गया. सेंटर में प्रवेश करते ही उसे पुलिस ने पकड़ लिया. 

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में शादी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, करीब 1 हजार परिवारों को बनाया शिकार

Topics mentioned in this article