US विदेशी मंत्री को भा गया जयपुर का शीश महल, पारंपरिक वाद्य यंत्र 'रावणहत्था' देख पूछा- ये क्या है

अमेरिका के विदेश मंत्री आमेर किले में करीब आधे घंटे तक रहे. इस दौरान उन्हें गाइड ने शीश महल, गणेश पोल, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, सुख निवास और मावठा झील के इतिहास और स्थापत्य की बारीकी से जानकारी दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US विदेशी मंत्री रूबियो को भा गय जयपुर का शीश महल

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी जेनेट डी रूबियो के साथ जयपुर दौरे पर हैं. सोमवार को मार्को रूबियो पत्नी संग आमेर किला घूमने पहुंचे. इस दौरान रूबियो जयपुर की ऐतिहासिक धरोहर और राजस्थानी संस्कृति के मुरीद नजर आए. अमेरिकी विदेशी मंत्री ने विश्व प्रसिद्ध आमेर किले का दीदार किया और यहां की संस्कृति को बेहद करीब से जाना. आमेर भ्रमण के दौरान रूबियो को सबसे ज्यादा 'शीश महल' पसंद आया, जिसकी स्थापत्य कला की उन्होंने जमकर तारीफ की. यही नहीं, जब लोक कलाकार कालबेलिया नृत्य कर रहे थे, तो वे खुद को रोक नहीं पाए और रुककर पूरा डांस देखा. साथ ही उन्होंने वहाँ मौजूद पारंपरिक वाद्य यंत्र 'रावणहत्था' के बारे में भी उत्सुकता से जानकारी ली.

आधे तक आमेर किले में रहे रूबियो

आमेर किले में दो सीनियर टूरिस्ट गाइड महेश शर्मा और मदन सिंह ने मार्को रूबियो को आमेर किले के इतिहास और स्थापत्य महत्व के बारे में जानकारी दी. इसके अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री को शीश महल, गणेश पोल, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, सुख निवास और मावठा झील के इतिहास और स्थापत्य की भी जानकारी दी गई. 

Advertisement

टूरिस्ट गाइडों ने NDTV से बातचीत में बताया कि रूबियो का दौरा लगभग आधे घंटे तक चला. अमेरिकी विदेश मंत्री को शीश महल का काफी पसंद आया और उन्होंने इसकी तारीफ भी की. टूरिस्ट गाइड के मुताबिक, मार्को रूबियो ने राजस्थान के पारंपरिक वाद्य यंत्र रावणहत्था के बारे में जानकारी ली. इससे पहले आमेर महल के जलेब चौक में मार्को रुबियो का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया. इस दौरान लोक कलाकारों ने घूमर, कालबेलिया और कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी.

किले के जल प्रबंधन के बारे में पूछा

गाइड महेश ने बताया कि रूबियो ने विशेष रूप से किले की जल प्रबंधन प्रणाली में रूचि दिखाई और पहाड़ी पर स्थित किले में जल आपूर्ति के स्रोत के बारे में पूछा. अमेरिकी विदेश मंत्री को पारंपरिक वर्षा जल संचयन प्रणाली के बारे में बताया गया, जिसे सुनकर वह सदियों पुरानी इंजीनियरिंग तकनीकों से प्रभावित दिखे. आमेर किला घूमने के बाद उनका काफिला होटल राम बाग पहुंचा. जहां पूरी रात रुकेंगे. इसके बाद वह मंगलवार को दिल्ली रवाना होंगे. 

बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो दोपहर में करीब डेढ़ बजे आगरा से विशेष विमान के जरिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट से आमेर तक करीब 19 किलोमीटर लंबे रूट पर सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक को अस्थायी रूप से रोका गया. जेएलएन मार्ग सहित कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया. एयरपोर्ट से आमेर महल और होटल राम बाग तक उनके दौरे को लेकर राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही. मार्को रुबियो के दौरे को देखते हुए आमेर महल को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए बंद रखा गया.

यह भी पढे़ं-

जयपुर आमेर किला के मावठा झील में खूब कर‍िए बोट‍िंग, प्री-वेड‍िंग शूट की भी म‍िलेगी सुव‍िधा 

राजस्थान में महल-स्मारक घूमना हुआ महंगा, सरकार ने टिकट के बढ़ाए दाम; यहां देखें नए टिकट प्राइस