Valentine Day 2026: प्यार के इजहार के लिए राजस्थान की ये 5 जगह हैं बेस्ट, तीसरा नाम है हर लवबर्ड के दिल की धड़कन

राजस्थान की फिज़ाओं ने सदियों से सिर्फ आपके लिए ही रोमांस सहेज कर रखा है. तो चलिए यहां  की 5 ऐसी जगहों जो आपके वेलेंटाइन को यादगार बना देंगी, खासकर तीसरे नंबर वाली जगह तो हर प्रेमी जोड़े का सपना है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Rajasthan best for expressing your love

Rajasthan best for expressing your love: फरवरी... जिसे सिर्फ एक महीना नहीं, बल्कि लव ऑफ द मंथ कहा जाता है. इस महीने की हवाओं में एक अजीब सी गुलाबी रंगत होती है, जो हर धड़कते दिल में अपनी जगह बना लेती है. जैसे-जैसे वेलेंटाइन डे करीब आता है, प्यार के क्यूपिड अपने उन मासूम तीरों से दो दिलों को एक ही लय में धड़कना सिखा देते हैं. चाहे वो मीलों दूर बैठे प्रेमी हों या एक-दूसरे के करीब, हर दिल इस हफ्ते अपनी मोहब्बत को एक नई रंगत देना चाहता है.

अगर आप भी इस बार अपने साथी के लिए यादों का कोई अनमोल तोहफा देना चाहते हैं, तो राजस्थान से बेहतर कोई और जगह हो ही नहीं सकती. यहां अरावली की पहाड़ियां, महलों की शाही शान औरझीलों के शांत किनारों पर बैठकर जब आप एक-दूसरे का हाथ थामते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे यहां की फिज़ाओं ने सदियों से सिर्फ आपके लिए ही रोमांस सहेज कर रखा है. तो चलिए यहां  की 5 ऐसी जगहों जो आपके वेलेंटाइन को यादगार बना देंगी, खासकर तीसरे नंबर वाली जगह तो हर प्रेमी जोड़े का सपना है.

नाहरगढ़ किला
Photo Credit: NDTV

 जयपुर: नाहरगढ़ के किले से ढलता सूरज

गुलाबी नगरी जयपुर हमेशा से ही लवबर्ड की पसंदीदा जगह रही है. वेलेंटाइन के मौके पर अपने पार्टनर के साथ यहां नाहरगढ़ किले की प्राचीर पर बैठकर पूरे शहर का नजारा देखना और वहां से ढलते हुए सूरज को निहारना एक दिल को सूकून देने वाला एहसास देता है.  इसके बाद आप आमेर रोड पर किसी 'रूफटॉप' रेस्टोरेंट में कैंडल लाइट डिनर एन्जॉय कर सकते हैं. अपनी प्रेमिका के लिए गुलाबी नगरी के बाजारों से राजस्थानी कपड़े दिलवा सकते है.

थार के धोरों पर तारों भरी रात
Photo Credit: NDTV

 जैसलमेर

वैसे तो यहां अभी हाल ही डेजर्ट फेस्टिवल खत्म हुआ है लेकिन यहां के सेंड हमेशा सैलानियों को अपनी तरफ खींचते है. जिनपर वक्त बिताना सबसे बेहतरीन पलों में से एक होता हैं. यहां की रात में खुले आसमान के नीचे, तारों की छांव में 'टेंट स्टे' और पारंपरिक राजस्थानी लोक संगीत के बीच बिताया गया समय आपके रिश्ते में नई गर्माहट भर देगा.

Advertisement

झीलों का शहर और 'लव बर्ड्स' की पहली पसंद
Photo Credit: Social Media X

उदयपुर

झीलों का शहर उदयपुर यह केवल राजस्थान का ही नहीं, बल्कि देश के लिए बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट के रूप में फेमस है. जहां आकर हर लवबर्ड का दिल अटक जाता है.  यहां की पिछोला झील के बीचों-बीच बना लेक पैलेस और किनारे पर स्थित 'सिटी पैलेस' का नजारा किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है. यहां शाम के वक्त अपने पार्टनर के साथ पिछोला झील में नाव की सवारी बेहद रोमांटिक फील देती है. इतना ही नहीं झीलों के इस शहर को हमेशा से शाही शादियों के लिए जाना जाता है. यह देश के बेस्ट मैरिज डेस्टिनेशन में से एक है. 

ब्रह्मा मंदिर और वराह घाट का सुकून
Photo Credit: NDTV

 पुष्कर

अगर आप और आपका पार्टनर थोड़े आध्यात्मिक और शांत माहौल में रहना पसंद करते हैं, तो अजमेर का पुष्कर  आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यहां की पुष्कर लेक के किनारे बैठकर आप अपनी शाम को यादगार तरीके से एख दूसरे के हाथों में हाथ डाल कर बेहद सुकून  से बिता सकते है. यहां के विदेशी कैफे और रोज गार्डन आपके दिन को खुशबूदार बना देंगे.

Advertisement

राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन
Photo Credit: NDTV

 माउंट आबू

अगर आप और आपकी पार्टनर फरवरी की हल्की ठंड में पाहाड़ो में घूमना पसंद करते है तो माउंट आबू की वादियों आपको अपने यहां इस वेलेंटाइन आने का बुलावा देती है. यहां की नक्की झील में बोटिंग करना और हनीमून पॉइंट से पहाड़ों का नजारा देखना बहुत रोमांटिक होता है. गुरु शिखर की ऊंचाई से वादियों को देखना आपके वेलेंटाइन को एडवेंचर और रोमांस का तड़का देगा.

यह भी पढ़ें; Rajasthan: आज राजस्थान की मेहमान बनेंगी थाई प्रिंसेस, जयपुर-जोधपुर में बिछे पलक-पावड़े