विज्ञापन

Rajasthan Politics: रविंद्र सिंह भाटी का हाथ पकड़कर विधानसभा के अंदर ले गईं वसुंधरा राजे, वायरल हुई 'घड़ी' वाली तस्वीर

राजस्थान विधानसभा में वसुंधरा राजे और रविंद्र सिंह भाटी की मुलाकात ने सुर्खियां बटोर ली हैं. जानें राजे ने क्यों थाम लिया भाटी का हाथ और क्यों की उनकी घड़ी की तारीफ.

Rajasthan Politics: रविंद्र सिंह भाटी का हाथ पकड़कर विधानसभा के अंदर ले गईं वसुंधरा राजे, वायरल हुई 'घड़ी' वाली तस्वीर
राजस्थान विधानसभा में वसुंधरा राजे की स्टाइलिश एंट्री.
NDTV Reporter

Jaipur News: राजस्थान विधानसभा के गलियारों में इन दिनों केवल विधायी कार्यों की ही नहीं, बल्कि एक बेहद खास सियासी मुलाकात की चर्चा भी जोरों पर है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जब विधानसभा पहुंचीं, तो उनकी सहजता और अंदाज ने वहां मौजूद सभी का दिल जीत लिया. सबसे ज्यादा चर्चा निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और राजे के बीच हुई उस दिलचस्प बातचीत की हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है.

जब राजे ने देखा भाटी की घड़ी का वक्त

विधानसभा के गेट पर जब राजे का स्वागत हो रहा था, तभी रविंद्र सिंह भाटी भी वहां पहुंचे. राजे ने मुस्कुराते हुए भाटी की कलाई घड़ी की ओर देखा और कहा- 'नाइस वॉच, क्या समय हुआ है?' इसके तुरंत बाद राजे ने स्नेहपूर्वक भाटी का हाथ पकड़ा, उनकी घड़ी का डायल देखा और उसी अंदाज में हाथ थामे हुए ही वे विधानसभा के भीतर की ओर बढ़ गईं. यह नजारा देखकर वहां मौजूद विधायक और स्टाफ भी हैरान रह गए.

नोक्षम के 'ड्रेसिंग सेंस' की हुई तारीफ

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV Reporter

वसुंधरा राजे के विधानसभा पहुंचते ही पार्टी लाइनों से ऊपर उठकर कई दिग्गज विधायकों ने उनका स्वागत किया. पूर्व मंत्री और वर्तमान निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने अन्य विधायकों से राजे का परिचय कराया. इसी दौरान बीजेपी विधायक नोक्षम चौधरी ने राजे के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिस पर राजे ने उनके बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस की जमकर तारीफ की. इसके अलावा आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग और भाजपा विधायक ललित मीणा के साथ भी राजे की आत्मीय बातचीत चर्चा का विषय बनी रही.

सियासी गलियारों में मुलाकातों के राजनीतिक मायने

हालांकि यह मुलाकातें बेहद सहज और शिष्टाचार वाली थीं, लेकिन राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा राजे की इस 'सॉफ्ट पावर' को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है. निर्दलीय विधायकों के साथ उनकी यह नजदीकी और युवा चेहरों को दिया गया यह महत्व आगामी दिनों में किसी नए सियासी समीकरण की ओर इशारा तो नहीं? फिलहाल, राजे की इस आत्मीय शैली ने विधानसभा का माहौल जरूर हल्का कर दिया है.

ये भी पढ़ें:- विजय-रश्मिका की शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे 'एनिमल' फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा

LIVE TV

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close