Vasundhara Raje Net Worth: 3 किलो से अधिक सोना, 15 किलो चांदी रखती हैं वसुंधरा राजे, कुल संपत्ति 5.50 करोड़ की

Vasundhara Raje Net Worth: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को झालरापाटन से अपना नामांकन दाखिल किया. वसुंधरा राजे 4 बार यहां से विधायक रही हैं. अपने हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 5 करोड़ 50 लाख बतायी है। 2018 के चुनाव में उनके पास 4 करोड़ 54 लाख की संपत्ति थी.

विज्ञापन
Read Time: 12 mins
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे.

Vasundhara Raje Net Worth: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को झालरापाटन विधानसभा सीट से नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन के दौरान उन्होंने जो हलफनामा पेश किया, उससे उनकी कुल संपत्ति की जानकारी सामने आई है. हलफनामे के अनुसार वसुंधरा राजे तीन किलो से अधिक सोना, 15 किलो से अधिक चांदी की मालकिन हैं. वसुंधरा राजे के हलफनामे में अपनी संपत्ति 5 करोड़ 50 लाख बतायी है. 2018 के चुनाव में उनके पास 4 करोड़ 54 लाख की संपत्ति थी. 2018 में वे 1 लाख 29 हजार रुपये कैश रखती थीं, अब उनके पास 2 लाख 5 हजार रुपये कैश हैं. स्टेट बैंक की जयपुर शाखा में 11 लाख 58 हजार 555 रुपये जमा हैं. 

शनिवार को झालावाड़ जिले की झालरापाटन विधानसभा सीट से वसुंधरा राजे ने अपना नामांकन दाखिल किया. वसुंधरा राजे 4 बार यहां से विधायक रही हैं. इसके साथ ही वो झालावाड़ से 5 बार एमपी भी रह चुकी हैं. वसुंधरा के लिए झालावाड़ गढ़ जैसा है. नामांकन से एक दिन पहले शुक्रवार को उन्होंने झालावाड़ में कार्यकर्ता सम्मेलन किया था.  

Advertisement

शनिवार को वसुंधरा के नामांकन में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे. वसुंधरा पिछले 34 सालों से इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. वे 5 बार सांसद और 4 बार विधायक रही हैं. इस तरह झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से ये राजे का 10वां नामांकन है.

नामांकन से पहले मंदिर में पूजा करने पहुंचीं वसुंधरा
नामांकन से पहले वसुंधरा राजे ने राड़ी के राड़ी के बालाजी मंदिर में जाकर पूर्जा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने मनसा पूर्ण हनुमान जी मंदिर में जाकर पूजा की. और फिर 1:30 बजे नामांकन पर्चा भरने के लिए रवाना हो गईं. पूर्व सीएम ने खुद ये जानकारी तस्वीरों के साथ अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की है. नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे से वसुंधरा की संपत्ति का खुलासा हुआ है.  

तीन किलो से अधिक सोना, 15 किलो चांदी
वसुंधरा राजे ने हलफनामे में बताया कि उनके पास 3 किलो से अधिक सोना है. साथ ही 15 किलो चांदी पूर्व सीएम के पास है. वसुंधरा राजे के पास 3179 ग्राम सोने के आभूषण हैं. इन आभूषणों की कीमत 1 करोड़ 92 लाख 93 हजार 351 रुपये हैं. उनके पास 15 किलो चांदी के आभूषण और बर्तन हैं। जिसका मूल्य 11 लाख 19 हजार है। 

Advertisement

वसुंधरा राजे के पास कोई वाहन नहीं 
पूर्व उपमुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास कोई वाहन नहीं है. उन पर किसी तरह का कोई कर्ज भी नहीं है. पिछले चुनाव में उनपर 5 लाख रुपये का कर्ज था। जो अब नहीं है.

यह भी पढ़ें - वसुंधरा राजे ने झालरापाटन से भरा नामांकन, बोलीं- 'मैं कहीं नहीं जा रही, रिटायरमेंट वाली बात तो...'