विज्ञापन

Vijay Rashmika Wedding Udaipur: उदयपुर में विजय-रश्मिका की शादी का 'सीक्रेट' वेन्यू तय, अरावली के पहाड़ों के बीच होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन; जानें कब पहुंचेंगे मेहमान

क्या 'एनिमल' स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं? सूत्रों की मानें तो झीलों की नगरी उदयपुर एक और शाही शादी का गवाह बनने के लिए तैयार है. 26 फरवरी को अरावली की वादियों में स्थित एक अल्ट्रा-लक्जरी रिसॉर्ट में यह जोड़ा सात फेरे लेगा. शहर के शोर से दूर, हेलीकॉप्टर से एंट्री और प्राइवेट विला... जानें रश्मिका-विजय की इस 'गुपचुप' शादी की हर इनसाइड डिटेल.

Vijay Rashmika Wedding Udaipur: उदयपुर में विजय-रश्मिका की शादी का 'सीक्रेट' वेन्यू तय, अरावली के पहाड़ों के बीच होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन; जानें कब पहुंचेंगे मेहमान
Rashmika Mandana and Vijay deverkonda
Instagram

Vijay Rashmika Wedding Venue: झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर 'बिग टिकट सेलिब्रिटी वेडिंग' के लिए सज चुकी है. साउथ सिनेमा के सबसे चहेते कपल विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी की चर्चाएं अब हकीकत में बदलती नजर आ रही हैं. सूत्रों के अनुसार, यह पावर कपल 26 फरवरी को एक बेहद निजी समारोह में परिणय सूत्र में बंधेगा.

क्यों चुना उदयपुर का 'ITC मोमेंटोस'?

शहर की भीड़भाड़ से दूर, अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा ITC Momento इस शाही शादी का मुख्य वेन्यू बताया जा रहा है. यह उदयपुर शहर से 25 किमी दूर नाथद्वारा मार्ग पर कैलाशपुरी गांव के पास स्थित है. होटल तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह प्राइवेट है और यहां कोई बड़े साइन बोर्ड भी नहीं हैं, जिससे शादी को पूरी तरह 'लीक-प्रूफ' रखा जा सके.

117 सुइट्स और विला वाले इस होटल में अपना हेलीपैड है, जिसका इस्तेमाल मेहमानों की एंट्री के लिए किया जा सकता है.
अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा ITC Momento

अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा ITC Momento
Photo Credit: NDTV

वेडिंग शेड्यूल: 23 से शुरू होगा जश्न

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कार्ड और सूत्रों की मानें तो:-

23 फरवरी: मेहमानों का आगमन शुरू होगा.
24-25 फरवरी: प्री-वेडिंग फंक्शन्स (मेहंदी, संगीत और हल्दी).
26 फरवरी: ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी.
04 मार्च: हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन की तैयारी.

राफेल्स और फेयरमोंट भी रेस में

हालांकि, आईटीसी मोमेंटोस का नाम सबसे ऊपर है, लेकिन चर्चाओं में राफेल्स (Raffles) और फेयरमोंट (Fairmont) के नाम भी शामिल हैं. ये सभी प्रॉपर्टीज उदयसागर झील या पहाड़ियों में स्थित हैं, जो प्राइवेसी के लिहाज से बेस्ट मानी जाती हैं. इसी कारण पिछोला झील के किनारे स्थित वेन्यू जैसे जगमंदिर या लीला को इस बार लिस्ट में शामिल नहीं किया गया.

उदयपुर: सेलिब्रिटीज की पहली पसंद

अंबानी परिवार की शादी हो या परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, हार्दिक पांड्या और आमिर खान की बेटी की शादी- उदयपुर हमेशा से ही बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की पहली पसंद रहा है. अब रश्मिका और विजय का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Rashmika Vijay Devarakonda Wedding: पक्की हुई रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की डेट, राजस्थान में होंगे फेरे, होली पर यहां होगा रिसेप्शन

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close