विज्ञापन

Ajmer Sharif: अजमेर शरीफ की 'बड़ी देग' में कूदा शख्स,पैसे निकालते समय CCTV में कैद हुई हरकत

Viral Video: अजमेर शरीफ दरगाह की 'बड़ी देग' में एक युवक के कूदने का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।. नोटों और आभूषणों से भरी देग में युवक के कूदते ही हड़कंप मच गया.

Ajmer Sharif:  अजमेर शरीफ की 'बड़ी देग' में कूदा शख्स,पैसे निकालते समय CCTV में कैद हुई हरकत
Ajmer Dargah man Jumps in Deg
NDTV

Ajmer Sharif Dargah Viral Video: अजमेर की  विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (Ajmer Sharif) में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात युवक अचानक परिसर में स्थित ऐतिहासिक 'बड़ी देग' में कूद गया.इस घटना के बाद दरगाह परिसर में हड़कंप मच गया और वहां मौजूद खादिमों व कर्मचारियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया.

भीड़ में से निकल कर देग में लगाई छलांग

वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक लोगों की भीड़ में से निकल कर देग के पास आता है और सीधे  उसमें छलांग लगा देता है. बताया जा रहा है कि उस समय देग में जायरीनों के जरिए चढ़ाए गए बड़ी मात्रा में नोट और आभूषण मौजूद थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक देग में गिरते ही वहां रखे पैसे अपनी जेब में भरने लगा. हालांकि, शुरुआती जांच में युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है.

 देग से बाहर निकाला

घटना के तुरंत बाद दरगाह कमेटी के कर्मचारियों और खादिम ने इस नजारे को देख अफरा-तफरी मच गई. उन्होंने तुरंत देग में उतरकर युवक को बाहर निकालने की कोशिश की. इस दौरान युवक की जमकर पिटाई भी की गई. काफी मशक्कत के बाद उसे देग से बाहर निकाला गया. 
 मानसिक रूप से अस्वस्थ है युवक 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है. हालांकि अभी तक उसकी पहचान और घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. राहत की बात यह रही कि घटना में कोई बड़ा नुकसान या गंभीर घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है.

 सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो रही है जांच

अति-संवेदनशील माने जाने वाले दरगाह परिसर की 'बड़ी देग' तक एक अनजान शख्स का इस तरह पहुंच जाना और भीतर कूद जाना, वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है. फिलहाल राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है। फिलहाल, दरगाह कमेटी और स्थानीय पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

यह भी पढ़ें; अजमेर: बड़े भाई ने यूट्यूब देखने से रोका...छोटे ने लगा लिया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close