Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर जिले के बड़ी इलाके में शनिवार सुबह एक तरफ जहां तेंदुए के पकड़े जाने से राहत थी, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की 'लापरवाही' का एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला. आदमखोर तेंदुए, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला रखी थी, उसे पिंजरे में कैद देखने के बाद ग्रामीण अपनी सुरक्षा भूलकर उससे 'मजे' लेते नजर आए.
पहले पिंजरे पर डंडा मारकर उकसाया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दृश्यों में देखा जा सकता है कि जैसे ही तेंदुआ पिंजरे में फंसा, वहां कुछ लोग डंडा लेकर जमा हो गए. दहशत का माहौल अचानक कौतूहल में बदल गया. वे लोग पिंजरे पर डंडा मारक तेंदुए को उकसाने लगे. ग्रामीण उसे 'आजा-आजा' कहकर बुलाने लगे, जिससे पिंजरे के अंदर कैद तेंदुआ और भी उग्र होकर गुर्राने लगा.

Udaipur Leopard Video
Photo Credit: NDTV Reporter
वन विभाग ने किया रेस्क्यू
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया और तेंदुए को पिंजरे समेत वहां से लगे गए. वन विभाग अधिकारी ने इस व्यवहार पर चिंता जताते हुए कहा, 'वन्यजीव जब पिंजरे में कैद होता है, तो वह अत्यधिक डरा हुआ और आक्रामक होता है. ग्रामीणों द्वारा उसे इस तरह उकसाया जाना किसी भी तरह से ठीक नहीं है. हम लोगों से अपील करते हैं कि रेस्क्यू के दौरान दूरी बनाए रखें.'
अब क्या होगा तेंदुए का?
महिला पर हमला करने वाले इस तेंदुए को फिलहाल सज्जनगढ़ अभयारण्य में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. एक्सपर्ट्स की टीम यह तय करेगी कि क्या इसे घने जंगल में छोड़ा जाना सुरक्षित है या इसे चिड़ियाघर में ही रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें:- 1 डॉक्टर सस्पेंड, दूसरे को नौकरी से हटाया, 2 नर्सों पर भी गिरी गाज; कोटा अस्पताल केस में सरकार का बड़ा एक्शन