चौथी बार प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे विराट और अनुष्का, आम भक्तों संग बैठकर सुना सत्संग

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे. बिना विशेष प्रोटोकॉल के दोनों ने प्रेमानंद महाराज के सत्संग में आम भक्तों के बीच बैठकर आशीर्वाद लिया. उनकी सादगी और भक्ति भाव की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे

Rajasthan News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे. विदेश दौरे से लौटकर दिल्ली एयरपोर्ट उतरने के बाद दोनों सोमवार को सीधे कान्हा की नगरी पहुंचे और रात होटल रेडिसन में ठहरे. उन्होंने मंगलवार सुबह दोनों श्री हित राधा केली कुंज पहुंचे जहां संत प्रेमानंद महाराज का सत्संग चल रहा था.

इस बार दंपती ने किसी विशेष प्रोटोकॉल के बिना सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच बैठकर करीब एक घंटे तक प्रवचन सुना. पहले वे एकांतिक वार्तालाप में अलग से मुलाकात करते रहे हैं लेकिन इस बार सार्वजनिक सत्संग में शामिल हुए.

ध्यानपूर्वक सुना प्रवचन

सत्संग के दौरान महाराज ने दीक्षा और शरणागति के अंतर पर विस्तार से प्रकाश डाला. विराट और अनुष्का ध्यानपूर्वक प्रवचन सुनते रहे और कोई प्रश्न नहीं पूछा. दोनों बेहद साधारण वेशभूषा में नजर आए. माथे पर चंदन गले में तुलसी की माला और हाथ में राधा नाम जप काउंटर था. आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर उन्होंने आशीर्वाद लिया.

पुलिस को पूर्व सूचना नहीं

बताया जा रहा है कि इस दौरे की जानकारी स्थानीय पुलिस को पहले से नहीं दी गई थी. हालांकि उनके पहुंचने की खबर फैलते ही आश्रम के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जुट गई. सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी विराट ने कार से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया.

Advertisement

चौथी बार पहुंचे संत के दरबार

विराट और अनुष्का पिछले तीन वर्षों में चौथी बार प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे हैं. पहली मुलाकात जनवरी 2023 में हुई थी. इसके बाद मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के अगले दिन भी वे यहां आए. दिसंबर 2025 में भी दोनों ने दर्शन किए थे. इससे पहले दंपती कैंची धाम में बाबा नीम करोली आश्रम और वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन भी कर चुके हैं. 

यह भी पढ़ें- बालोतरा: स्कूल में 2 साल से धूल फांक रही 100 से ज्यादा साइकिलें, शिक्षा विभाग की अनदेखी उजागर

Advertisement