विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2025

Arvind Singh Mewar Funeral: चाचा अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ के दाह संस्‍कार में शाम‍िल होंगे व‍िश्‍वराज स‍िंह, पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा भी पहुंचे 

Arvind Singh Mewar Funeral: उदयपुर के पूर्व राजपर‍िवार के सदस्‍य अरविंद सिंह मेवाड़ की पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन और श्रद्धाजंलि के लिए शंभू निवास से बाहर लाया गया है. 

Arvind Singh Mewar Funeral: चाचा अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ के दाह संस्‍कार में शाम‍िल होंगे व‍िश्‍वराज स‍िंह, पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा भी पहुंचे 
नाथद्वारा से व‍िधायक व‍िश्‍वराज स‍िंह अपने चाचा अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ के दाह संस्‍कार में शाम‍िल होंगे.

Arvind Singh Mewar Funeral:  उदयपुर के पूर्व राजपर‍िवार के सदस्‍य अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ की पार्थिव शरीर को स‍िटी पैलेस चौक पर रखा गया है.  लक्ष्यराज सिंह ने पिता की पार्थिव देह को कंधा दिया. पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी, कव‍ि शैलेश लोढ़ा और उदयपुर के कई गणमान्य नागरिक श्रद्धाजंलि देने पहुंचे हैं. नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ चाचा अरविंद सिंह के दाह संस्कार में जाएंगे. सभी समोर बाग में दोपहर 1 बजे एकत्रित होंगे, वहां से एक साथ आयड़ स्थित महासतियां के ल‍िए प्रस्थान करेंगे.

महासत‍ियां में होगा दाह संस्‍कार 

अरव‍िंद स‍िंह की अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे सिटी पैलेस स्थित उनके आवास शम्भू पैलेस से रवाना होगी. बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट से होकर महासतियां पहुंचेगी. महासतियां में अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस दौरान कई पूर्व राजघरानों के सदस्य भी शामिल होंगे. दोपहर 12 से 1 बजे तक कई पर्यटन स्थल बंद रहेंगे. जबकि सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक कुछ जगह दुकानें भी स्वेच्छा से बंद रखी जाएंगी. सिटी पैलेस के सभी दरवाजे अंतिम दर्शन के लिए खुले रहेंगे. 

पूर्व राजपर‍िवार के सदस्‍य अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ के पार्थि‍व शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शंभू निवास से बाहर लाया गया है.

पूर्व राजपर‍िवार के सदस्‍य अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ के पार्थि‍व शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शंभू निवास से बाहर लाया गया है.

अरव‍िंंद स‍िंंह मेवाड़ का हो गया न‍िधन   

पूर्व राजपर‍िवार के सदस्‍य अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ का रव‍िवार (16 मार्च) को  न‍िधन हो गया था. वे काफी समय से बीमार चल रहे थे. स‍िटी पैलेस के शंभू न‍िवास में ही डॉक्‍टर की न‍िगरानी में थे. अरविंद सिंह मेवाड़ के पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थीं. उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर को हो गया था. 

महेंद्र स‍िंह मेवाड़ के अंत‍िम यात्रा में ना तो उनके भाई अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ और ना ही भतीजे लक्ष्‍यराज स‍िंह मेवाड़ शाम‍िल हुए थे. लक्ष्‍यराज स‍िंह मेवाड़ ने प्रेस में कहा था क‍ि उन्हें सूचना नहीं दी गई थी, इसल‍िए वो शाम‍िल नहीं हुए. उस दौरान वो भावुक भी हो गए थे.

अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ के अंत‍िम दर्शन के ल‍िए पहुंचे पूर्व क्रि‍केटर अयज जडेजा (बीचे में)

अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ के अंत‍िम दर्शन के ल‍िए पहुंचे पूर्व क्रि‍केटर अजय जडेजा (बीच में)

व‍िश्‍वराज स‍िंह ने जताया शोक   

अब आज (16 मार्च) अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ का भी देहांत हो गया. अरविंद सिंह के देहांत पर उनके भतीजे और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने शोक जताया है. उन्होंने पत्र जारी करके ल‍िखा,  "आज सुबह जानकारी म‍िली की हमारे काका अरव‍िंद स‍िंह का देहांत हो गया. एकलिंगनाथजी से प्रार्थना है क‍ि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें."  व‍िश्‍वराज स‍िंह चाचा अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ के अंत‍िम यात्रा में शाम‍िल होंगे. 

व‍िश्‍वराज स‍िंह ने चाचा अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ के न‍िधन पर शोक जताया था.

व‍िश्‍वराज स‍िंह ने चाचा अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ के न‍िधन पर शोक जताया था.

धूणी दर्शन पर व‍िश्‍वराज और लक्ष्‍यराज में हुआ था विवाद 

महेंद्र स‍िंह मेवाड़ के न‍िधन के बाद उनके बेटे व‍िश्‍वराज स‍िंह मेवाड़ की 26 नवंबर को च‍ित्‍तौड़गढ़ में पगड़ी दस्तूर की रस्म हुई थी. इसके बाद परंपरा के अनुसार उदयपुर सिटी पैलेस धूणी दर्शन और एकलिंग जी दर्शन के लिए पहुंचे थे. लेकिन घंटों विवाद के बाद भी विश्वराज को सिटी पैलेस में एंट्री नहीं मिली थी. यहां तक की पत्थरबाजी भी हुई थी. तब व‍िश्‍वराज स‍िंह मेवाड़ और चचेरे भाई लक्ष्‍यराज स‍िंह के बीच व‍िवाद खुलकर सामने आया था. अब सभी के मन में एक सवाल है क‍ि क्‍या व‍िश्‍वराज स‍िंह मेवाड़ अपने चाचा के अंत‍िम यात्रा में भी शाम‍िल होंगे की नहीं? 

अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ के अंत‍िम दर्शन के ल‍िए कव‍ि शैलेश लोढ़ा भी पहुंचे.

अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ के अंत‍िम दर्शन के ल‍िए कव‍ि शैलेश लोढ़ा भी पहुंचे.

यह भी पढ़ें: अरविंद सिंह मेवाड़ को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, उदयपुर के महासतियां में होगी अंत्येष्टि

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close