Video: मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में गिलहरी का खौफ,18 लोगों को बनाया शिकार...रेस्क्यू टीम के भी छूटे पसीने

Rajasthan News: उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में गिलहरी ने आतंक मचाया हुआ है. वह अब तक कॉलेज डीन और 20 छात्रों को काटकर घायल कर चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कॉलेज परिसर मे घूमती हई गिलहरी
NDTV

Mohanlal Sukhadia University News: राजस्थान के उदयपुर संभाग की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी मोहनलाल सुखाड़िया  (MLSU) इन दिनों एक अजीबोगरीब दहशत के साये में है.  यूनिवर्सिटी के आर्ट्स कॉलेज  में इन दिनों एक गिलहरी ने आतंक मचा रखा है. यह अब तक करीब 18 से 20 स्टूडेंट्स , स्टाफ और यहां तक कि कॉलेज डीन को भी अपना शिकार बना चुकी है.हालत यह है कि कॉलेज के साइकोलॉजी डिपार्टमेंट की ओर जाने वाले रास्ते पर अब लोग कदम रखने से भी कतरा रहे हैं.

डेढ़ महीने से मचा रखा है आतंक

कॉलेज स्टाफ के अनुसार, लगभग डेढ़ माह हो गया है, गिलहरी लगातार लोगों को काट रही है.जैसे ही कोई व्यक्ति साइकोलॉजी डिपार्टमेंट के पास से गुजरता है वह उस पर झपटती है और काटकर गायब हो जाती है. बताया जा रहा है कि गिलहरी ने इसी इलाके में अपना घर बना रखा है, जिसके कारण वह अपनी 'टेरिटरी' की रक्षा के लिए हमलावर हो रही है.

Advertisement

देखें वीडियो

रेस्क्यू टीम के भी छूटे पसीने

बढ़ते खौफ को देखते हुए दो बार एनिमल एड की टीम को भी रेस्क्यू करने के लिए बुलाया. कॉलेज के ऐसोसिएट डीन नवीन नवाना ने बताया कि गिलहरी के काटने की शिकायत मिलने के बाद अब तक दो बार रेस्क्यू टीम को बुला चुके हैं. अलग- अलग जगहों पर पिंजरा भी लगाए गए लेकिन यह चतुर जीव हर टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहता  है. इसी के कारण को सख्त निर्देश दिए हैं कि गिलहरी के दिखते ही तुरंत सूचना दी जाए.

क्यों आक्रामक हुई गिलहरी?

पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि गिलहरी के काटने से रेबीज का खतरा तो नहीं होता, लेकिन एहतियात के तौर पर टिटनेस का इंजेक्शन लगवाना अनिवार्य है. गिलहरी के इस हिंसक व्यवहार के पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कह कि कभी-कभी जानवरों में अंधापन या किसी विशेष रंग से होने वाली जलन उन्हें आक्रामक बना देती है. संभव है कि वह किसी विशेष कारण से असुरक्षित महसूस कर रही हो.

यह भी पढे़ं: Rajasthan: शादी से पहले रायता खाने से दुल्हन समेत 40 लोग हुए बीमार, डेयरी प्रोड्क्ट की हो रही जांच

Advertisement