विज्ञापन

Rajasthan: शादी से पहले रायता खाने से दुल्हन समेत 40 लोग हुए बीमार, डेयरी प्रोड्क्ट की हो रही जांच

बूंदी के नैनवा में शादी का खाना खाने से दुल्हन समेत 40 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. स्वास्थ्य विभाग ने रायते और पानी के सैंपल लैब भेजे हैं. फिलहाल सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और मामले की जांच जारी है.

Rajasthan: शादी से पहले रायता खाने से दुल्हन समेत 40 लोग हुए बीमार, डेयरी प्रोड्क्ट की हो रही जांच
बूंदी के नैनवा में शादी का खाना खाने से दुल्हन समेत 40 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए.

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रीतिभोज का आनंद ले रहे मेहमान अचानक अस्पताल पहुंच गए. नैनवा क्षेत्र के कजरावता गांव में आयोजित इस समारोह में भोजन करने के बाद दुल्हन और उसके करीब 40 रिश्तेदारों की तबीयत बिगड़ गई. सभी को आनन-फानन में नैनवा के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कजरावता गांव में शादी की रस्में चल रही थीं और मेहमान भोजन कर रहे थे. खाना खाने के कुछ ही देर बाद लोगों ने जी मिचलाने और उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू कर दी. देखते ही देखते मरीजों की संख्या बढ़ने लगी और शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से मरीजों को अस्पताल पहुँचाना शुरू किया.

रायता और पानी पर गहराया शक

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मेहमानों ने रायता पीने के बाद ज्यादा परेशानी महसूस की. टीम ने मौके से भोजन और पानी के नमूने (सैंपल) लिए हैं. आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के मौसम में डेयरी उत्पादों या दूषित पानी की वजह से फूड पॉइजनिंग हुई है.

अधिकारियों का सख्त रुख

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. ओपी सामर ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति अब खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भोजन के सैंपल लैब भेज दिए गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण टोंक जिले के स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट किया गया है.

यह भी पढ़ें- Jodhpur Road Accident: पिकअप ने स्कूल बस को मारी जोरदार टक्कर, 12 से अधिक बच्चे घायल; मौके पर मची चीख-पुकार

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close