विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

Video: वृंदावन चौराहे पर ट्रक ने बाइक सवार होमगार्ड को करीब 50 फीट तक सड़क पर घसीटा, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

Rajasthan News: जयपुर ग्रामीण जिले के शिवदासपुरा इलाके में महल रोड स्थित वृंदावन चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है.

Video: वृंदावन चौराहे पर ट्रक ने बाइक सवार होमगार्ड को करीब 50 फीट तक सड़क पर घसीटा, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप
बाइक सवार को घसीटते हुए ट्रक
NDTV

Jaipur Viral Video: जयपुर ग्रामीण जिले के शिवदासपुरा इलाके में महल रोड स्थित वृंदावन चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. एक तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपर ने एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी और उसे करीब 50 फीट तक सड़क पर घसीटता चला गया. इस हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घायल जगतपुरा रेलवे स्टेशन पर होमगार्ड  का करता है काम 

हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान लालसोट के महाराजपुरा निवासी गिर्राज प्रसाद मीणा के रूप में हुई है. वह  जगतपुरा रेलवे स्टेशन पर होमगार्ड के पद पर तैनात हैं और हादसे के वक्त वे ड्यूटी पर जा रहे थे.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यह पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.फुटेज में साफ दिख रहा है कि बजरी से भरा ओवरलोड डंपर तेज रफ्तार से आया और बाइक सवार  दूसरी साइड जाने का प्रयास कर रहा था, जिसमें अचानक वह उसके आ गया और एक दूसरे की भिड़ते हो गई.  टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ट्रक के साथ ही 50 फीट तक घसीटता हुआ गया. 

डम्पर की नंबर प्लेट पर जानबूझकर किया गया था पेंट 

हादसे के बाद डंपर चालक कुछ देर रुका और हालात को भांपते हुए चौराहे पर बजरी खाली कर मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि डंपर की नंबर प्लेट पर जानबूझकर रंग पोता हुआ था, ताकि उसकी पहचान न हो सके. घायल गिर्राज प्रसाद के पिता ने शिवदासपुरा थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं और आगे की जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें:  NDTV Creators के मंच पर बोलीं जया किशोरी, सभी पुरुष एक जैसे नहीं होते, मुझे भी सही की है तलाश
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com