विज्ञापन

बांध बरेठा का जलस्तर 26 फीट पार, कभी भी खुल सकते हैं गेट; न‍िचले इलाके में रहने वालों को क‍िया सतर्क 

भरतपुर में लगातार हो रही बार‍िश की वजह से बांध बरेठा में पानी बड़ने लगा. अब बांध के गेट को खोलकर पानी न‍िकालने की कोश‍िश हो रही है. 

बांध बरेठा का जलस्तर 26 फीट पार, कभी भी खुल सकते हैं गेट; न‍िचले इलाके में रहने वालों को क‍िया सतर्क 
बरेठा बांध.
NDTV Reporter

भरतपुर के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश के कारण बांध बरेठा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. बांध का गेज 26 फीट के आस पास पहुंच गया. 27 फीट होते ही गेट खोल दिए जाएंगे. जल संसाधन विभाग के अनुसार, लगातार बारिश से बरेठा बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है. अभी जलस्तर 26 फीट के आस पास है, यदि इसी रफ्तार से पानी बढ़ा तो कभी भी गेट खोलने की नौबत आ सकती है. 27 फीट होने पर गेट खोल दिए जाएंगे.

लोगों को सतर्क किया 

विभाग ने नदी और निचले इलाको में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. लोगों से कहा गया है कि वे नदी के किनारे न जाएं, मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है. जरूरत पड़ते ही गेट खोलकर पानी की निकासी की जाएगी.  

कुकुंद नदी के किनारे 40-50 गांव बसे 

बांध बरेठा से पानी कुकुंद नदी में जाता है, जिसके किनारे लगभग 40 से 50 गांव बसे हैं, जिनमें से करीब 15 से 20 गांव पानी के बहाव क्षेत्र में आते हैं. प्रशासन की सूची में वस्त्रावली, सूपा, नारोली, कोठी खेड़ा, पूराबाई खेड़ा, बाईखेड़ा, सेवला, सतपुरा और संतोपुरा जैसे गांव प्रमुख रूप से शामिल है. बांध का गेट खुलने के बाद बयाना-बसेड़ी स्टेट हाईवे पूरी तरह से पानी में डूब जाता है. 

छोटे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद 

इस मार्ग से केवल बड़े और भारी वाहन ही गुजर पाते हैं. छोटे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो जाती है. प्रशासन के द्वारा लगातार यहां लोगों को लाउडस्पीकर से अलर्ट किया जाता है. इसके अलावा यहां एसडीआरएफ की टीम तैनात कर दी जाती है, हालांकि प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. 

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में मूसलाधार बारिश, डीग में गिरा दो मंज‍िला घर; मौसम व‍िभाग का नया अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close