विज्ञापन

तपने लगा राजस्‍थान, बाड़मेर का अध‍िकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्‍स‍ियस के पार

Weather Update: राजस्‍थान में प‍िछले 24 घंटों में मौसम शुष्‍क रहा. अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4-8 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं. 

तपने लगा राजस्‍थान, बाड़मेर का अध‍िकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्‍स‍ियस के पार
राजस्थान का तापमान बढ़ने लगा है.

Weather Update: होली के बाद से राजस्‍थान तपना शुरू हो गया है. मार्च में ही तापमान 38 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के पार पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में अध‍िकतम तापमान 38.8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड हुआ, जो सामान्‍य से 6.3 ड‍िग्री के ऊपर दर्ज क‍िया गया है. वर्तमान में गुजरात और आसपास के लगने वाले अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रति चक्रवाती (Anticyclonic circulation) तंत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान में और 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

सामान्य से अधिक रहेगा पारा  

राजस्‍थान में आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर जारी रहने, और दक्षिण-पश्चिमी भागों में 8-10 मार्च के दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है. मौसम व‍िभाग के अनुसार, अगले दो-तीन द‍िनों में तापमान और बढ़ोतरी होगी. राजस्‍थान के पश्‍च‍िमी ज‍िलों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है.  

बाड़मेर का अध‍िकतम तापमान 38.4 ड‍िग्री 

बाड़मेर का अध‍िकतम तापमान 38.4 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, जैसलमेर का 37.6 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, फलोदी का 37.8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, बीकानेर 37.4 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, गंगानगर का  36.3 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, जोधपुर का 37 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, टोंक का 37 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, बूंदी का 36.3 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, भीलवाड़ा का 35 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, अजमेर का 35.2 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, पाली का 37 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, च‍ित्‍तौड़गढ़ का 37 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और चूरू का 36.9 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस अध‍िकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ.

न्यूनतम तापमान वाले जिले  

मौसम व‍िभाग के अनुसार, न्‍यूनतम तापमान अजमेर में 16.8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, भीलवाड़ा में 14.2 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, जयपुर में 20.2 डि‍ग्री सेल्‍स‍ियस, माउंट आबू में 10.5 डिग्री, बीकानेर में 19.2 ड‍िग्री, श्रीगंगानगर में 17.2 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, झुंझुनूं में 17.7 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, जालौर में 16.8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड हुआ. 

यह भी पढ़ें: खाटूश्यामजी सहित सीकर में भूकंप के झटके, सुबह 6:33 डोली धरती

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close