विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

Weather Alert: राजस्थान में मेघगर्जन के साथ जोरदार बारिश, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

Weather Alert: राजस्थान के पाली, डीडवाना, बीकानेर, बालोतरा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, कोटा, अजमेर, नागौर, बीकानेर और झालावाड़ में बुधवार को आंधी के साथ तेज बारिश हुई. 

Weather Alert: राजस्थान में मेघगर्जन के साथ जोरदार बारिश, जानें अपने जिले के मौसम का हाल
राजस्‍थान में बुधवार को आंधी के साथ बार‍ि‍श हुई. (फाइल फोटो)

Weather Alert: राजस्‍थान में बुधवार को आंधी-पानी के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया. भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली. डीडवाना, पाली, बीकानेर, बालोतरा और चित्तौड़गढ़ में आंधी के साथ बारिश हुई. तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिर गए और होर्डिंग्स उड़ गए. सादड़ी क्षेत्र में तेज आंधी से कई स्थानों पर छप्पर उड़ गए.

बुधवार को बदला मौसम  

पाली जिले के रोहट और सोजत कस्बों समेत कई इलाकों में मौसम अचानक बदल गया.  दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम को तेज हवाओं और बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया.  आमजन को गर्मी और तपिश से काफी राहत मिली.  बीकानेर में थोड़ी सी बारिश ने ही मौसम को सुहावना बना दिया.  बालोतरा के कल्याणपुर क्षेत्र में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हुई. 

च‍ित्‍तौड़गढ़ में ब‍िजली गुल 

चित्तौड़गढ़ में आंधी और बारिश के कारण विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गए, जिससे कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही.  कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए.  उदयपुर में दिनभर की उमस के बाद बारिश ने लोगों को राहत दी.  इस माह तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं गया, लेकिन 38 डिग्री की गर्मी ने लोगों को परेशान किया.  करीब 15 दिन की तपिश के बाद बारिश ने सुकून दिया. 

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने जोधपुर, उदयपुर, राजसमंद, पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, बीकानेर, झालावाड़, कोटा, अजमेर, नागौर, टोंक और बूंदी में हल्की से मध्यम बारिश और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. 

पेड़ और बि‍जली लाइन को पहुंचाया नुकसान 

कमजोर संरचनाओं, पेड़ों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने की आशंका है.  लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें.  यह मौसमी बदलाव गर्मी से राहत तो दे रहा है, लेकिन सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान के 41 जिलों में होने वाला मॉक ड्रिल स्थगित, 'ऑपरेशन शील्ड' के अभ्यास के लिए तय होगी नई तारीख

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com