Weather: राजस्थान में अगले 24 घंटे भारी! तूफान और बारिश को लेकर IMD का अलर्ट

Weather in Rajasthan: राजस्थान में जून के आखिरी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान में प्री मानसून का दौर जारी. (Photo- NDTV)

राजस्थान में मानसून का असर अब दिखने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि जून के आखिरी दिनों में पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. फिलहाल आज यानि 25 जून को जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग समेत 30 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट है. आइए जानते राज्य के अन्य शहरों में कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज?

राजधानी जयपुर में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. शहर और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है. अजमेर के कई इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिनभर बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

Advertisement

कोटा और भरतपुर में आज का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कोटा संभाग में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती हैं. इसके अलावा भरतपुर संभाग में भी बारिश के आसार बने हुए हैं. आसमान में बादलों की मौजूदगी के बीच कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की जा सकती है. हल्कि से मध्यम बारिश के चलते तापमान में गिरावट की संभावना है.

उदयपुर और बीकानेर में मौसम का हाल

हालांकि 25 जून के पूर्वानुमान में उदयपुर संभाग का नाम शामिल नहीं है, लेकिन मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि जून के अंतिम दिनों में यहां भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. बीकानेर में भी कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है. पश्चिमी राजस्थान में लंबे समय से गर्म और शुष्क मौसम बना हुआ है, लेकिन अब बादलों की आवाजाही बढ़ने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

जुलाई के पहले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 से 5 दिनों में मानसून के और एक्टिव होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. जून के आखिरी सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह तक राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है.

श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म शहर

पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर 42.5 डिग्री के साथ रहा सबसे गर्म शहर रहा. भरतपुर जिले के कामां में अब तक 40 मिमी, पहाड़ी में 15 मिमी और डीग में 8 मिमी वर्षा दर्ज की गई. बीकानेर के लूणकरणसर में 13 मिमी, श्रीडूंगरगढ़ में 21 मिमी और जसरासर में 9 मिमी बारिश हुई. नागौर के लाडनूं में 47 मिमी और परबतसर में 6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई.

Advertisement

अजमेर के केकड़ी में 11 मिमी तथा सावर में 16 मिमी बारिश हुई. हनुमानगढ़ के डबलीराठन में 36 मिमी, गोलूवाला में 7 मिमी और भादरा में 8 मिमी वर्षा दर्ज की गई. सीकर के रींगस में 31 मिमी और पलसाना में 5 मिमी बारिश हुई. वहीं श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान में 26 मिमी, पदमपुर में 20 मिमी और केसरीसिंहपुर में 11 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा झुंझुनूं, अलवर, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ के कुछ इलाकों में भी देर शाम बादल छाने के बाद हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई.

ये भी पढ़ें- नहर नहीं, पाइपलाइन से शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी, राजस्थान के डार्क जोन को ग्रीन जोन बनाएगा ये प्रोजेक्ट

Advertisement