विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में लू और भीषण गर्मी का सितम, इन 11 जिलों के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

पूर्वी राजस्थान में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी चरम पर है. मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान 42-43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में लू और भीषण गर्मी का सितम, इन 11 जिलों के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
फाइल फोटो

राजस्थान में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कमजोर पड़ चुका है. उत्तर-पश्चिम भारत में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. अगले कुछ दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है. खासकर पूर्वी राजस्थान के जिलों में गर्मी चरम पर पहुंचने वाली है. बीते 24 घंटे के दौरान भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. रविवार (19 अप्रैल) को चूरू और बीकानेर में 42 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया. कोटा, पिलानी, जोधपुर और फलोदी में भी 41 डिग्री के आसपास पारा रहा, जबकि जयपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

सामान्य से 4-5 डिग्री रहेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में लू (Heat Wave) चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अजमेर, अलवर, भरतपुर, जयपुर, झुंझुनू, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक समेत पूर्वी राजस्थान के जिलों में उष्ण लहर की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रह सकता है. कुछ इलाकों में 42-43 डिग्री तक पारा पहुंचने की आशंका है.

बीकानेर में मेघगर्जन-वज्रपात की संभावना

20 अप्रैल को बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है, लेकिन अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. बढ़ती गर्मी और उष्ण लहर के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है. लोग दोपहर में बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरत रहे हैं. 

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है. खेतों में काम करने वाले किसानों को भी दोपहर की तेज धूप से बचने की हिदायत दी गई है. स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने और छाता या टोपी का इस्तेमाल करने की अपील की है.

यह भी पढ़ेंः शाहबानो केस से लेकर 3 तलाक तक... सीएम भजनलाल ने 'महिला विरोधी' विपक्ष के बताए इतिहास


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com