Rajasthan Weather: भीषण गर्मी के बाद आज मिल सकती है राहत, IMD ने 14 जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthan weather
ANI

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम तेजी से बिगड़ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले कुछ दिनों से तापमान में मामूली राहत थी, लेकिन अब पिछले दो दिनों से पारा फिर आसमान छूने लगा है. प्रदेश में अधिकतम तापमान का स्तर सामान्य से 4.5 डिग्री तक बढ़ गया है. पश्चिमी इलाकों में मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है. इसके अलावा विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर प्रदेश के अन्य इलाकों में 26 तारीख यानी आज मौसम में मामूली गिरावट आने की संभावना है.

बाड़मेर में गर्मी से बेहाल लोग

इसके अलावा राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है. जबकि सबसे कम तापमान अंता बारा में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दर्ज किए गए प्रेक्षणों के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में नमी की औसत मात्रा 05 से 20 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई.

Advertisement

यह रहा मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अजमेर में 39.9 डिग्री, अलवर में 41.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 41.2 डिग्री, सीकर में 39.5 डिग्री, कोटा में 43.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42.0 डिग्री, बाड़मेर में 44.8 डिग्री, जैसलमेर में 43.4 डिग्री, जोधपुर में 42.1 डिग्री, बीकानेर में 42.6 डिग्री, चूरू में 42.5 डिग्री और श्री गंगानगर में 43.3 डिग्री और माउंट आबू में 31.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

26 अप्रैल  को 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार 26 अप्रैल को 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दोपहर बाद जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. वहीं सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.। बल्कि जयपुर मौसम केंद्र ने इन इलाकों में तेज लू चलने की चेतावनी जारी की है.

मई में मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मई के पहले सप्ताह में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने और एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. इससे तापमान में कमी आने से लू से राहत मिलने की प्रबल संभावना है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: राजस्थान से समय सीमा में पाक नागरिकों का होगा निष्कासन, सीएम भजनलाल ने अमित शाह से वार्ता के बाद दिये निर्देश

वीडियो भी देखें

Topics mentioned in this article