विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़ा खेल, कहीं गिरे ओले तो कहीं बारिश ने भिगोया, 5 जिलों में येलो अलर्ट

Rajasthan Weather Today मौसम विभाग ने आगामी तीन घंटे के अंदर राज्य के 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारों, जिलों और आसपास के क्षेत्रों शामिल है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़ा खेल, कहीं गिरे ओले तो कहीं बारिश ने भिगोया, 5 जिलों में येलो अलर्ट
चित्तौड़गढ़ में गिरे ओले
NDTV

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान के लोगों को रविवार को कड़ाके की ठंड से राहत मिली लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से  अजमेर, कोटपूतली-बहरोड़ में सुबह हल्की बारिश हुई. वही दोपहर बाद कोटा, चित्तौड़गढ़ में ओले गिरे. जिससे खेतों में खड़ी फसलों में भारी नुकसान की आशंका है.कई हिस्सों में रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा,बस्सी,निम्बाहेड़ा, कपासन और बेगूं समेत कई इलाकों में तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई. कई क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई,जिससे पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया. मौसम विभाग ने आगामी तीन घंटे के अंदर राज्य के 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें  सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां, जिलों और आसपास के क्षेत्रों शामिल है.

 अलवर रहा सबसे ठंडा

विभाग ने बताया कि अजमेर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में 1.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. अगले 24 घंटों तक मौसम की स्थिति इसी प्रकार बनी रहने का अनुमान है. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अलवर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 13.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.8 डिग्री, अलवर में 7.2 डिग्री, जयपुर में 14.0 डिग्री, पिलानी में 11.5 डिग्री, सीकर में 12.2 डिग्री, कोटा में 15.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 14.6 डिग्री, बाड़मेर में 12.7 डिग्री, जैसलमेर में 11.6 डिग्री, जोधपुर में 14.3 डिग्री, माउंट आबू में 11.2 डिग्री, बीकानेर में 10.6 डिग्री, चूरू में 11.3 डिग्री, श्री गंगानगर में 9.7 डिग्री, अंता बारां में 13.6 डूंगरपुर में 11.9, जालौर में 13.9 डिग्री, सिरोही में 10.7 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 11.9 डिग्री, करौली में 12.0 डिग्री, दौसा में 12.6 डिग्री और झुंझुनूं में 12.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

 5 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आगामी तीन घंटे के अंदर राज्य के 5 जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है. जिसमें सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बांरा, जिलों और आसपास के क्षेत्रों शामिल है.

बारिश, ओलावृष्टि और हवा में नमी बढ़ेगी

एक और नया बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को सक्रिय होने की प्रबल संभावना है. पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां 3-4 फरवरी को भी जारी रहने की संभावना है. हालांकि, पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.दूसरे सप्ताह तक प्रदेश में सर्दी का असर बना रहेगा. 3 फरवरी के आस-पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और हवा में नमी बढ़ेगी. इसके बाद 6 से 7 फरवरी, 9 से 10 फरवरी और 11 से 15 फरवरी के बीच भी अलग-अलग चरणों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: 'आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता', किरोड़ी लाल मीणा का दिखा बेबाक अंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close