विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2026

Rajasthan Weather: राजस्थान में मार्च बना मई! जयपुर से जोधपुर तक तप रहे शहर, IMD ने बताया कब मिलेगी हीटवेव से राहत

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में सूरज के दहकते अंगारों ने दिन में लोगों का निकला दूभर कर दिया है. बाड़मेर में तापमान 40.6°C पार पहुंचने से गर्मी का टॉर्चरपीक पर देखने को मिल रहा है. बुधवार को जहां मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है तो 48 घंटे के बाद मौसम बदलने वाला है जिसके तहत कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में मार्च बना मई!  जयपुर से जोधपुर तक तप रहे शहर, IMD ने बताया कब मिलेगी हीटवेव से राहत
Rajasthan weather
IANS

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में इस बार होली से पहले ही सूरज के तेवर तीखे ने लोगों के पसीने छुड़ा के रख दिए हैं. मरूधरा के कई हिस्सों में पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा पहुंचा है, जिससे मार्च के महीने में ही मई जैसी तपिश का अहसास हो रहा है. इस सीजन में लगातार तीसरे दिन राज्य का अधिकतम तापमान आसमान छू रहा है. हालात यह है कि दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बाड़मेर लगातार दूसरे दिन राज्य का सबसे गर्म शहर रहा. मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है. इसके साथ ही  14-15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

गर्मी का टॉर्चर

पिछले 24 घंटों में राजस्थान के तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ बढ़त दर्ज की है.  राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सीकर के फतेहपुर में यह 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य में आर्द्रता (Humidity) की औसत मात्रा 10 से 30 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई है. जो हवाओं में सूखेपन और लू के असर को बढ़ा रही है.

विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान

जहां बाड़मेर में पारा 40.6°C को पार कर गया, वहीं अन्य शहरों में भी स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है. मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा.  पिलानी 39.2 डिग्री. चित्तौड़गढ़ 39.0 डिग्री. चूरू 38.7 डिग्री. जोधपुर 38.6 डिग्री. जैसलमेर 38.5 डिग्री. बीकानेर 38.2 डिग्री. दौसा 38.0 डिग्री. कोटा 37.9 डिग्री. फतेहपुर (सीकर) 37.8 डिग्री. डूंगरपुर 37.6 डिग्री. जयपुर 37.5 डिग्री. जालौर 37.4 डिग्री. श्रीगंगानगर 37.3 डिग्री. अजमेर और झुंझुनूं 37.0 डिग्री. करौली 36.8 डिग्री. अलवर. सीकर. नागौर और सिरोही 36.0 डिग्री. भीलवाड़ा 35.0 डिग्री और माउंट आबू में 30.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

बुधवार को हीट वेव की चेतावनी 

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, आगामी 48 घंटों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, बुधवार को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों (जोधपुर और बाड़मेर संभाग) में भीषण उष्ण लहर (Heat Wave) चलने का अनुमान है. प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय सीधे धूप से बचने की सलाह दी है.

14 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी के बीच मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राहत की उम्मीद जताई है. केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 14 मार्च को उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होगा. जिसका प्रभाव 14 और 15 मार्च को पूरे राजस्थान में दिखाई देगा. इस सिस्टम की वजह से कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी और बारिश की संभावना है. जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी. मौसम विभाग ने 14 मार्च को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश और ओले गिरने का ‘येलो अलर्ट' जारी किया है. हालांकि. इससे पहले बुधवार को दो जिलों में हीटवेव का असर जारी रहने की चेतावनी भी दी गई है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ने के लिए 2 बच्चों की बाध्यता खत्म, विधानसभा में पारित हुआ विधेयक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com