विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी के तेवर पड़े ढीले, चढ़ने लगा पारा, 17 फरवरी से बरस सकते है बादल

Rajasthan Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार, 17 फरवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वही आने वाले दिनों में गर्मी तेज पड़ने की संभावना जताई गई है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी के तेवर पड़े ढीले, चढ़ने लगा पारा, 17 फरवरी से बरस सकते है बादल
Rajasthan weather

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान के मौसम में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है. पिछले कुछ समय से सर्दी के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इसी बीच, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) दस्तक देने वाले हैं. पहला आज यानी 13 फरवरी से और दूसरा 16 फरवरी से सक्रिय होगा. इन मौसमी तंत्रों के प्रभाव से 17 फरवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

चितौडगढ़ में चढ़ने लगा पारा

मौसम विभाग की डेली रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चितौडगढ़ में 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 25 से 50 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.

मुख्य जिलों के अधिकतम तापमान की रिपोर्ट

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 27.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 27.5 डिग्री, अलवर में 24.5 डिग्री, जयपुर में 27.8 डिग्री, पिलानी में 27.2 डिग्री, सीकर में 25.2 डिग्री, कोटा में 28.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 31.4 डिग्री, बाड़मेर में 31.4 डिग्री, जैसलमेर में 27.8 डिग्री, जोधपुर में 29.8 डिग्री, बीकानेर में 29.5 डिग्री, चूरू में 26.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 24.7 डिग्री, माउंट आबू में 22.9 डिग्री, नागौर में 27.6 डिग्री, डूंगरपुर में 29.4 डिग्री, जालौर में 29.8 डिग्री, सिरोही में 24.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 26.0 डिग्री, करौली में 28.2 डिग्री, दौसा में 29.1 डिग्री और झुंझुनूं में 26.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

17 फरवरी को बरस सकते है बादल

राज्य में आगामी सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना जताई गई है, जिससे बारिश या आंधी-तूफान जैसी गतिविधियों की कोई खास संभावना नहीं रहेगी. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 17 फरवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वही आने वाले दिनों में गर्मी तेज पड़ने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें: खेजड़ी कटाई पर रोक को लेकर सरकार ने पूरे राजस्थान में जारी किया आदेश, विधानसभा में लाया जाएगा बिल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close