विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2026

Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब बढ़ेगा तापमान, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से प्रदेश में नहीं रहेगा .आने वाली 20 से 26 फरवरी तक राज्य के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब बढ़ेगा तापमान, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
Rajasthan Weather
PTI

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में पिछले दो दिनों पूर्व सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण  कई जगह मौसम बदल गया है. बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के अनेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. जिससे ठंड और कोहरे का असर पूरे प्रदेश में साफ दिखाई दिया.जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमट गई. बारिश और ओले गिरने से दिन के तापमान में करीब 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को अचानक बढ़ी सर्दी का सामना करना पड़ा.मौसम विभाग के अनुसार,  पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से प्रदेश में नहीं रहेगा .आने वाली 20 से 26 फरवरी तक राज्य के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार है.

करीब 10 डिग्री तक गिर गया था पारा

राजस्थान में दो दिन तक हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद गुरुवार को भले ही मौसम साफ रहा, लेकिन ठंड और कोहरे का असर पूरे प्रदेश में साफ दिखाई दिया. कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमट गई. बारिश और ओले गिरने से दिन के तापमान में करीब 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को अचानक बढ़ी सर्दी का सामना करना पड़ा.

 शाहपुरा में बरसे बदरा

इसके अनुसार, आज यानी शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई. इस दौरान सर्वाधिक बारिश शाहपुरा (जयपुर) में 22.0 मिलीमीटर हुई,तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 30 से 70 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.

हफ्तेभर कैसा रहेगा तापमान

हफ्तेभर कैसा रहेगा तापमान
Photo Credit: Website

मुख्य जिलों के अधिकतम तापमान का आकंड़ा

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 20.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 26.5 डिग्री, अलवर में 19.6 डिग्री, जयपुर में 22.0 डिग्री, पिलानी में 20.6 डिग्री, सीकर में 19.0 डिग्री, कोटा में 22.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.8 डिग्री, बाड़मेर में 32.4 डिग्री, जैसलमेर में 29.1 डिग्री, जोधपुर में 30.2 डिग्री, बीकानेर में 26.8 डिग्री, चूरू में 21.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 28.0 डिग्री, माउंट आबू में 22.4 डिग्री, नागौर में 27.2 डिग्री, डूंगरपुर में 30.5 डिग्री, जालोर में 31.5 डिग्री, सिरोही में 23.7 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 27.0 डिग्री, करौली में 23.3 डिग्री, दौसा में 24.3 डिग्री और झुंझुनूं में 20.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

हफ्ते भर मौसम रहेगा शुष्क

 मौसम विभाग के अनुसार,  पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से प्रदेश में नहीं रहेगा .आने वाली 20 से 26 फरवरी तक राज्य के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार है. साथ ही राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका, सुधांश पंत पर कर दिया बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com