विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में होली पर तपेगा जैसलमेर-बीकानेर, 37 डिग्री तक जा सकता है तापमान, जानें अपने शहर का हाल

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, होली 2026 पर राज्य का तपामान 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है, जिससे गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों की दिन में घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा.

Rajasthan Weather: राजस्थान में होली पर तपेगा जैसलमेर-बीकानेर, 37 डिग्री तक जा सकता है तापमान, जानें अपने शहर का हाल
Rajasthan weather
IANS

Weather Today in Rajasthan: होली से पहले ही राजस्थान में सर्दी की विदाई हो चुकी है. गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मार्च का महीना शुरू होने के साथ ही गर्म हवा के थपेड़ों ने दोपहर में लोगों को घर से निकलने से पहले सोचने को मजबूर कर दिया है.  प्रदेश के 28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है. दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है, जिससे आने वाले समय में गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों की दिन में घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा. 

बाड़मेर में तप रहा रेगिस्तान

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटो के दौरान सोमवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा.प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया.

28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है. जिसमें अजमेर में 32.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 32.0 डिग्री, अलवर में 32.6 डिग्री, जयपुर में 32.0 डिग्री, पिलानी में 32.6 डिग्री, सीकर में 30.0 डिग्री, कोटा में 33.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 34.6 डिग्री, बाड़मेर में 36.5 डिग्री, जैसलमेर में 32.4 डिग्री, जोधपुर में 34.2 डिग्री, बीकानेर में 34.6 डिग्री, चूरू में 34.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.7 डिग्री, नागौर में 33.2 डिग्री, डूंगरपुर में 32.6 डिग्री, जालौर में 33.4 डिग्री, सिरोही में 25.4 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 35.3 डिग्री, करौली में 32.3 डिग्री, दौसा में 32.4 डिग्री और झुंझुनूं में 32.1,भरतपुर डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

तपमान में हो सकती है और बढ़ोतरी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी दो दिनों तक प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन होली और धुलंडी के आस-पास तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च के तीसरे सप्ताह तक राजस्थान के कई शहरों में हीटवेव यानी लू का दौर शुरू होने की आशंका है. मार्च के पहले सप्ताह में ही तेज गर्मी महसूस होने लगेगी और अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस बार मार्च में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, भजनलाल, वसुंधरा सहित 12 दिग्गज 'स्थायी आमंत्रित सदस्य'

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close