विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, जैसलमेर में भारी बारिश, 25 और 26 मार्च को इन जिलों जारी अलर्ट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदल गया है. जैसलमेर में भारी बारिश हुई. वही मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक 25- 26 मार्च तक कई जिलों में मेघगर्जन और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया गया है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, जैसलमेर में भारी बारिश, 25 और 26 मार्च को इन जिलों जारी अलर्ट
Rajasthan weather

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है.  तपती गर्मी की जगह अब प्रदेश के कई हिस्सों में बादल मेहरबान हैं. जिसके चलते प्रदेश के पश्चिमी हिस्से जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर सहित कई जिलों में जमकर बादल बरसे है. इसके चलते  पिछले 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की भारी गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार की सुबह  श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़, झुंझुनू, चुरू, सीकर, नगौर और आसपास के जिलों में मेघरगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है.

जैसलमेर में सबसे ज्यादा बारिश, पारा 8 डिग्री तक गिरा

मौसम केंद्र जयपुर के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश जैसलमेर में 13.1 मिलीमीटर दर्ज की गई. इस बदलाव का सीधा असर तापमान पर पड़ा है. वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से 2 से 8 डिग्री तक कम है.  रविवार सुबह तक के चौबीस घंटे में सर्वाधिक तापमान पाली  में 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वही न्यूनतम तापमान अलवर में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जिलों के तापमान का विस्तृत विवरण

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को राजस्थान के लगभग सभी हिस्सों में पारा कम रहा. अधिकतम तापमान के आंकड़ों को देखें तो अजमेर में 30.2 डिग्री, अलवर में 27.5 डिग्री और राजधानी जयपुर में 28.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. इसी प्रकार पिलानी में 29.5 डिग्री, सीकर में 28.5 डिग्री, कोटा में 30.8 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा. पश्चिमी राजस्थान में बारिश के असर से अधिकतम तापमान में कमी आई है. जोधपुर में 32.4 डिग्री, बीकानेर में 31.6 डिग्री, चूरू में 31.4 डिग्री और श्रीगंगानगर में 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने सोमवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, चुरू, सीकर और नागौर समेत आसपास के जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा, एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से 25 और 26 मार्च को भी प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है.

यह भी पढ़ें; RBSE Result 2026: राजस्थान में 23 मार्च को नहीं जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, परिणाम को लेकर छात्रों का इंतजार और बढ़ा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close